जमशेदपुर: शहर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है. शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रो में कोरोना के गाइडलाइन के पालन को लेकर अभियान चलाया गया.
इस दौरान कदमा और सोनारी क्षेत्र में इंसीडेंट कमांडर सुकुल उरांव, सोनारी थाना के एएसआई विजय कुमार (पीसीआर), सोनारी थाना गश्ती दल एवं सोनारी सर्विलांस टीम द्वारा सोनारी सब्जी बाजार (क्रिशचन मैदान), कागलनगर बाजार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग में दुकानदार, सब्जी विक्रताओं एवं मास्क नहीं पहने अन्य व्यक्तियों से कुल 23 सौ 50 रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही सभी दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क लगाने, हैंड सैनेटाइजर का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया गया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. ताकि कोरोना का प्रसार रोका जा सके.

