मंगलवार की देर रात कुछ लड़कों ने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के रहने वाले चिंटू लाल भगत पर चापड़ से हमला करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना में चिंटू के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आयी हैं. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि चिंटू का किसी युवती से प्रेम संबंध है. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. पुलिस युवती के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात 11.30 बजे बच्चे लाल भगत का बेटा चिंटू लाल भगत कदमा शिव हनुमान मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ खा-पी रहा था. रात के 1.30 से 2.30 के बीच उनके बीच विवाद शुरू हो गया और सभी ने मिलकर चिंटू लाल भगत पर चापड़ से हमला कर दिया. घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. पुलिस उसका फुटेज निकाल कर जांच कर रही है. इधर टीएमएच के एचडीयू में भर्ती चिंटू लाल भगत की हालत नाजुक बनी हुई है.

