धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र तथा आवासीय प्रमाण पत्र का नहीं रहा.इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बताया कि झारखंड में निवास करने वाले अनुसूचित जाति समाज के 14 % जनसंख्या को झारखंड प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र/ आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है.विशेष रुप से भूमिहीन अनुसूचित जाति के नागरिकों को लगातार अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है.
इसी मांग को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना के माध्यम से सरकार से अभिलंब अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों को भी लाइफ टाइम जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की जा रही है.धरना में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं महानगर जिला अध्यक्ष गौर चंद बाउरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

