Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जानिए की लॉकडाउन 4.0 में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से क्या-क्या खरीद जा सकते हैं
    राष्ट्रीय

    जानिए की लॉकडाउन 4.0 में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से क्या-क्या खरीद जा सकते हैं

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली : लॉकडाउन-3 में ई-कॉमर्स कंपनियों को रेड जोन में गैर जरूरी सामान की डिलिवरी करने की इजाजत नहीं दी गई थी. उन्हें सिर्फ ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर-जरूरी सामान बेचने की इजाजत थी. कोरोना संकट के बीच देशभर में 18 मई से लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत हो गई है. इसी के साथ केंद्र सरकार ने अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को रेड जोन में भी गैर-जरूरी सामान की डिलिवरी करने की अनुमति दे दी है. कंटेनमेंट जोन को छोड़कर रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन के लोग कुछ गैर-जरूरी सामान की होम डिलिवरी पा सकेंगे. हालांकि कंपनियों को अभी राज्य सरकारों के स्पष्ट निर्देश का इंतजार है.

    खास बात ये है कि दिल्ली या दूसरे रेड जोन वाले शहर के लोग अब भी कुछ सामान ऑनलाइन नहीं खरीद सकते हैं. आइए आपको बताते हैं लॉकडाउन-4 में ई-कॉमर्स वेबसाइट से क्या सामान ऑर्डर कर सकते हैं.

     

    ऑनलाइन क्या-क्या खरीद सकते हैं

    • टीवी
    • एसी
    • फ्रीज
    • मोबाइल
    • जूतें
    • वॉशिंग मशीन
    • माइक्रोवेब
    • किचन का सामान

    ऑनलाइन क्या-क्या नहीं खरीद सकते हैं

    • कपड़े
    • फर्नीचर
    • बाइक/स्कूटर
    • कैमरा
    • लैपटॉप
    • कूलर
    • पंखा
    • कंप्यूटर पार्ट्स
    • म्यूजिक सिस्टम
    • किताबें
    • फिटनेस प्रोडक्ट्स
    • ऑफिस स्टेशनरी
    • बेबी प्रोडक्ट्स
    • ब्यूटी प्रोडक्ट्स
    • लाइट्स
    • घर की सजावट का सामान
    • पेड़-पौधे

    एडवांस में ऑर्डर बुक करने की सुविधा
    फर्नीचर, लैपटॉप, कैमरा, किताबें जैसे प्रोडक्ट की अभी डिलिवरी नहीं हो रही है. लेकिन ये सभी सामान ग्राहक ई-कॉमर्स साइट से बुक सकते हैं. इन सभी सामान की डिलिवरी होगी, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद. अमेजन की साइट पर इन सामान का ऑर्डर करते समय एक मैसेज लिखकर आ रहा है. इसमें लिखा है, “सिर्फ प्रीपेड ऑर्डर की सुविधा है. सामान्य से ज्यादा डिलिवरी टाइम लग सकता है.” लेकिन कुछ सामान को ऑर्डर करते समय ये मैसेज नहीं दिख रहा है.

    कंपनियों को अभी राज्य सरकारों के स्पष्ट निर्देश का इंतजार
    लॉकडाउन-4 में ई-कॉमर्स कंपनियों को प्रतिबंध वाली लिस्ट में नहीं रखा गया है. सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही ई-कॉमर्स कंपनियों पर प्रतिबंध है. लेकिन कंपनियां अभी दिल्ली जैसे रेड जोन शहर में ऑर्डर डिलिवरी नहीं कर रही हैं. इन्हें अभी राज्य सरकारों के स्पष्ट निर्देश का इंतजार है. केंद्र सरकार ने ये फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है. यही नहीं बल्कि लॉकडाउन-4 के दौरान रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन निर्धारित करने का फैसला भी राज्यों पर छोड़ दिया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026

    SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध

    January 21, 2026

    प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.