Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जानिए कोरोना की तीसरी लहर का जिक्र करते हुए क्या कुछ बोले पीएम मोदी
    राष्ट्रीय

    जानिए कोरोना की तीसरी लहर का जिक्र करते हुए क्या कुछ बोले पीएम मोदी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हिल स्टेश और बाजारों में बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए भीड़ का उमड़ना चिंता का विषय है.आठ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर से लड़ने के लिये हमें टीकाकरण अभियान को लगातार बढ़ाते रहने की जरूरत है.बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य लोग शामिल हुए.

    मोदी ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर रोकने के लिये लोगों से कोविड नियमों से समझौता नहीं करने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा, “यह सच है कि कोरोना के कारण पर्यटन और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लेकिन मैं आज जोर देते हुए यह कहना चाहूंगा कि पहाड़ी पर्यटन स्थलों और बाजारों में बिना मास्क के भारी भीड़ का जुटना सही नहीं है.”

    उन्होंने कहा, “हम सभी को कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर रोकने के लिये साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.” कोरोना वायरस के प्रत्येक स्वरूप पर नजर रखने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ लगातार इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि उत्परिवर्तन के बाद वायरस कितना परेशानी पैदा करने वाला हो सकता है, लेकिन ऐसी बदलती परिस्थितियों में रोकथाम और उपचार बेहद महत्वपूर्ण हैं.

    पीएम मोदी ने कहा, “हमें जांच और उपचार से जुड़ी अवसंरचना में सुधार कर आगे बढ़ना होगा. इसके लिये, मंत्रिमंडल ने हाल में 23 हजार करोड़ रुपये के पैकज को मंजूरी दी है. पूर्वोत्तर का हर राज्य स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिये इस पैकेज की मदद ले सकता है.”प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है और मुख्यमंत्रियों से सतर्क रहने, इसका और प्रसार रोकने के लिये तेजी से कदम उठाने को कहा.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म स्तर पर वायरस का प्रसार रोकने के लिये सख्त कदम उठाने की जरूरत है. विशेषज्ञों के मुताबिक देश के अधिकतर हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है लेकिन पूर्वोत्तर क्षेत्र चिंता का सबब बना हुआ है संक्रमण के मामले या तो बढ़ रहे हैं या फिर राष्ट्रीय तर्ज पर कम नहीं हो रहे हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.