Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जानिए क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” में
    राष्ट्रीय

    जानिए क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” में

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 31, 2020No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मन की बात: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की ‘मन की बात’ . लॉकडाउन में यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी मन की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब हमें आगे और सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का नियम हो, मुंह पर मास्क लगाने की बात हो, या घर में रहना हो, हमें सभी बातों का पालन करना है. मजदूरों के पलायन पर पीएम ने कहा कि ल़ॉकडाउन में गरीब और मजदूर पर बड़ी चोट पड़ी है.

    अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है- पीएम मोदी

     

    मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, ”तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.” उन्होंने आगे कहा, ”देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है. जब हम दुनिया की तरफ देखते हैं तो हमें अनुभव होता है कि वास्तव में भारतवासियों की उपलब्धि कितनी बड़ी है. हमारी जनसंख्या ज्यादातर देशों से कई गुना ज्यादा है. हमारे देश में चुनौतियां भी भिन्न प्रकार की हैं. लेकिन फिर भी हमारे देश कोरोना बाकी देशों की तुलना में कम फैला है.’’

     

    देशवासियों की सेवाशक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत- पीएम मोदी

     

    मोदी ने कहा, ‘’जो नुकसान हुआ है, उसका दु:ख हम सबको है. लेकिन जो कुछ भी हम बचा पाएं हैं, वो निश्चित तौर पर देश की सामूहिक संकल्पशक्ति का ही परिणाम है. देशवासियों की संकल्पशक्ति के साथ एक और शक्ति इस लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताकत है और वो है- देशवासियों की सेवाशक्ति.’’

     

    मोदी ने कहा, ”हमारे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, मीडिया के साथी ये सब जो सेवा कर रहे हैं, उसकी चर्चा मैंने कई बार की है. मन की बात में भी मैंने उसका जिक्र किया है. सेवा में अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाले लोगों की संख्या अनगिनत है.’’

     

    गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं- मोदी

    मोदी ने कहा, ”देश के सभी इलाकों से महिला सेल्फ हैल्प ग्रुप के परिश्रम की भी अनगिनत कहानियां इन दिनों हमारे सामने आ रही हैं. गांवों, कस्बों में हमारी बहनें-बेटियां, हर दिन मास्क बना रही हैं. तमाम सामाजिक संस्थाएं भी इस काम में इनका सहयोग कर रही हैं.” उन्होंने कहा, ‘’एक और बात जो मेरे मन को छू गई, वो है संकट की इस घड़ी में इनोवेशन, गांवों से लेकर शहरों तक, छोटे व्यापारियों से लेकर स्टार्टअप तक, हमारी लैब्स कोरोना से लड़ाई में, नए-नए तरीके इज़ाद कर रहे हैं, नए इनोवेशन कर रहे हैं.’’

    गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर बड़ी चोट पड़ी है- मोदी

    मजदूरों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ”हमारे देश में भी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो कठिनाई में न हो, परेशानी में न हो और इस संकट की सबसे बड़ी चोट अगर किसी पर पड़ी है तो वो हमारे गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग पर पड़ी है. उनकी तकलीफ, उनका दर्द, उनकी पीड़ा शब्दों में नहीं कही जा सकती.’’ उन्होंने कहा, ”कोरोना के खिलाफ लड़ाई का यह रास्ता लंबा है. एक ऐसी आपदा जिसका पूरी दुनिया के पास कोई इलाज नहीं है, जिसका कोई पहले का अनुभव ही नहीं है. ऐसे में नई नई चुनौतियों और उसके कारण परेशानियां हम अनुभव कर रहे हैं.’’

    आयुष मंत्रालय के ‘My Life, My Yoga’ के वीडियो ब्लॉग में लें हिस्सा

    पीएम मोदी ने कहा, ”आपके जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने भी इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है. आयुष मंत्रालय ने ‘My Life, My Yoga’ नाम से अंतर्राष्ट्रीय वीडियो ब्लॉग उसकी प्रतियोगिता शुरू की है. भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपना तीन मिनट का एक वीडियो बना करके अपलोड करना होगा. इस वीडियो में आप, जो योग, या आसन करते हों, वो करते हुए दिखाना है और योग से आपके जीवन में जो बदलाव आया है, उसके वारे में भी बताना है.’’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026

    SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध

    January 21, 2026

    प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.