Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जानिए देवघर में किन योजनाओं का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास और उदघाटन
    झारखण्ड

    जानिए देवघर में किन योजनाओं का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास और उदघाटन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दे‍वघर : पीएम मोदी 12 जुलाई को झारखंड की देव भूमि के नाम से मशहूर देवघर आने वाले हैं. जहां वो दे‍वघर एयरपोर्ट के साथ साथ कई योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. साथ ही साथ वो संताल परगना के लोगों को कई सौगात देंगे. जानकारी के अनुसार देवघर से प्रधानमंत्री संताल परगना के पांच व बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का शिलान्यास करेंगे

    इसके साथ ही साथ वो बॉटलिंग प्लांट, हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड, जसीडीह रेल बाइपास, जसीडीह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना, मधुपुर में वाशिंग पिट आदि बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री एम्स में तैयार 250 बेड के अस्पताल व एकेडमिक बिल्डिंग का भी उद्घाटन करेंगे.

    इन योजनाओं का ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास
    • हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क (955 करोड़)
    • गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड (50 करोड़)
    • जसीडीह रेल बाइपास
    • गांधीनगर और बनारस स्टेशन की तर्ज पर जसीडीह जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना
    • मधुपुर स्टेशन में वाशिंग पिट (05 करोड़)
    • देवघर में गैस बॉटलिंग प्लांट
    • देवघर जिले को छोड़ संताल परगना के अन्य पांच जिले और बिहार के बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना
    ऑनलाइन उद्घाटन
    • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद योजना से तैयार स्पिरिचुअल भवन सहित अन्य कार्य (45 करोड़)
    • एम्स में 250 बेड का अस्पताल और एकेडमिक बिल्डिंग
    • की घोषणा करेंगे
    • देवघर से बनारस के लिए नयी ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की घोषणा करेंगे. यह सात घंटे में पहुंचायेगी
    बाबा मंदिर में भी करेंगे पूजा अर्चना

    देवघर एयरपोर्ट का उदघाटन करने के बाद वो बाबा मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे. प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर मंदिर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है. आपको बता दें कि बाबा मंदिर में पूजा करने वाले वो पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. ऐसा नहीं है कि पीएम मोदी पहली बार देवघर आने वाले हैं उससे पहले वो चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे. जिसके बाद वो वापस चले गये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक का आगमन हो चुका है.

    नगर निगम की तैयारी भी जोरों पर

    प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की सूचना पर नगर निगम की तैयारी भी जोरों पर है. मंदिर के आसपास की साफ सफाई भी जोर शोर से चल रही है. नगर आयुक्त ने भी नाली के निर्माण और सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा उस रास्ते पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गयी है. नगर आयुक्त ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके अतिक्रमण हटा लें वर्ना जबरन हटाया जायेगा.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.