Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन में बच्चों में कोरोना के माइल्ड, मॉडरेट और गंभीर लक्षण क्या है
    राष्ट्रीय

    जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन में बच्चों में कोरोना के माइल्ड, मॉडरेट और गंभीर लक्षण क्या है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना की दूसरी लहर का पीक भले ही गुजर गया हो, खतरा अभी टला नहीं है। पिछले कुछ समय से बच्चों में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 20 साल से कम उम्र वाले करीब 12% है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ ही रहा है। इस बीच भारत सरकार ने बच्चों में कोरोना के लक्षण, लक्षणों के आधार पर उनकी देखभाल और इलाज को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

    दुनियाभर के विशेषज्ञ कह रहे हैं कि कोरोना से बच्चों की सेहत को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। बड़ा प्रतिशत ऐसा है जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। पर कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें माइल्ड, मॉडरेट से लेकर गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ा। ऐसे में किस तरह के लक्षण सामने आने पर क्या किया जाना चाहिए, इस पर सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें बताया है कि बच्चों में कोरोना के क्या-क्या लक्षण देखने को मिल रहे हैं? कब तक उनका इलाज घर पर ही किया जा सकता है और उनके माता-पिता को क्या-क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक आइए जानते हैं…

    बच्चों में कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं?

    स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन में कोरोना से पीड़ित बच्चों को चार कैटेगरी में बांटा गया है।

    1. ऐसे बच्चे जिन्हें, कोरोना का कोई लक्षण न हों।

    2. ऐसे बच्चे जिनमें हल्के लक्षण हों। इनमें बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी, थकान, बदन दर्द, नाक बहना, गले में खराश, दस्त, स्वाद और स्मेल नहीं आने की शिकायत रहती है।

    3. ऐसे बच्चे जिनमें मॉडरेट या मध्यम लक्षण हों। माइल्ड लक्षण ही ज्यादा दिन तक या ज्यादा गंभीर लगें तो उसे मॉडरेट कैटेगरी में रख सकते हैं। कुछ बच्चों में पेट और आंत से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।

    4. ऐसे बच्चे जिनमें गंभीर लक्षण हों। कुछ बच्चों में मल्टी सिस्टम इन्फलेमेटरी सिंड्रोम नाम का सिंड्रोम भी देखा जा रहा है। इस सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों में लगातार 100 डिग्री से ज्यादा बुखार बना रहता है। ये सिंड्रोम SARS-CoV-2 से संबंधित है।

    दरअसल बच्चों में भी कोरोना के अलग-अलग लक्षण देखने में आ रहे हैं। बच्चों में कोरोना को समझने के लिए सबसे पहले हमें लक्षणों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में उन्हें बांटना होगा। बच्चों में कोरोना के लक्षणों को सरकार ने तीन कैटेगरी- हल्के, मध्यम और गंभीर में बांटा है। इन्हीं लक्षणों के आधार पर इलाज भी अलग-अलग होगा।

    हल्के लक्षण वाले बच्चों की देखभाल कैसे करें?

    • घर पर ही बच्चे का ऑक्सीजन लेवल, बुखार जाचें। एक चार्ट बनाएं जिसमें बुखार आने का टाइम, बॉडी टेम्परेचर, दिन में कितनी बार बुखार आ रहा है जैसी चीजें नोट करें।
    • बुखार के लिए आप पैरासिटामॉल दे सकते हैं, गले की खराश और सर्दी के लिए कुनकुने पानी से गरारे करवाएं।
    • दस्त से पानी की कमी हो सकती है इसलिए पोषण के लिए नारियल पानी या फलों का जूस दें। ध्यान रहे कि अपनी मर्जी से कोई भी एंटीबायोटिक नहीं दें।
    • इस दौरान किसी तरह का टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

    मध्यम कोरोना लक्षण वाले बच्चे की देखभाल कैसे करें?

    • बच्चे को अब नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराना होगा।
    • बच्चों को लिक्विड डायट दें। छोटे बच्चों के लिए मां का दूध बेस्ट है।
    • अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा हो तो फ्यूएड थेरेपी भी शुरू की जा सकती है।
    • बुखार के लिए पैरासिटामॉल देते रहें।
    • बैक्टीरियल इंफेक्शन की पुष्टि होने पर एमोक्सिलिन दिया जा सकता है
    • ऑक्सीजन लेवल गिरने पर ऑक्सीजन की भी जरूरत होगी।
    • लक्षण एक जैसे बने रहें तो कॉर्टिकोस्टरोइड्स दिए जा सकते हैं।

    गंभीर बीमार बच्चों का इलाज कैसे होगा?

    • सीने का एक्स-रे, कंपलीट ब्लड काउंट, किडनी व लिवर फंक्शन की जांच
    • लिवर और किडनी में कोई इंफेक्शन नहीं होने पर रेमडेसिविर दिया जा सकता है

    बच्चे के वजन के हिसाब से डोज

      • 3.5 -4 किलो पहले दिन 5 एमजी, उसके बाद अगले 4 दिनों तक 2.5 एमजी
      • 4-40 किलो पहले दिन 200 एमजी, उसके बाद अगले 4 दिनों तक 100 एमजी
      • हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, फेविपिराविर, आइवरमेक्टिन की कोई जरूरत नहीं हैं।
      • भोपाल के कैंसर अस्पताल में कोविड से जुड़ी सेवाएं दे रहीं डॉक्टर पूनम चंदानी कहती हैं- शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जैसे- हार्ट, किडनी, लंग्स, आंखें, स्किन, ब्रेन में जो भी इंफेक्शन मिल रहा है, उन्हें मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम कहा जाता है। इस बारे में अभी डॉक्टरों के पास ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए इसे एक बीमारी घोषित नहीं कर सिंड्रोम कहा जा रहा है।

    बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के मामले भी देखने को मिले हैं, ये क्या होता है?

    ये कैसे होता है?

    • मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम कैसे होता है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक जितने भी मामले आए हैं, उनमें देखा गया है कि या तो बच्चे खुद कोरोना से संक्रमित हुए थे या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.