Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ

    April 13, 2026

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जेबीवीएनएल ने पुराने बिलिंग एजेंसियों को बदला, जाने कौनसी एजेंसि देखेंगी काम
    झारखण्ड

    जेबीवीएनएल ने पुराने बिलिंग एजेंसियों को बदला, जाने कौनसी एजेंसि देखेंगी काम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिलिंग एजेंसियों को बदल दिया है. अब नयी एजेंसियां बिलिंग का काम देखेगी. यही नहीं, ऊर्जा मित्र को भी बदला जायेगा. निगम अब नये सिरे से ऊर्जा मित्र को बहाल करेगी. इनकी नियुक्ति नये एजेंसी के जरिये की जायेगी. निगम की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण काल की स्थिति सामान्य होने पर ही नयी एजेंसियां काम करेगी. पुरानी एजेंसियों को साल 2017 में काम दिया गया था. इनका एग्रीमेंट तीन साल के लिये था. जब तक एजेंसियां बहाल नहीं हो जाती तब तक उपभोक्ता जेबीवीएनएल की ओर से तैयार इजी बिलिंग और इजी बिजली एप के जरिये मीटर रीडिंग और बिल भुगतान कर सकते है. वर्तमान में पूरे राज्य भर में बिलिंग का काम 3500 ऊर्जा मित्र देख रहे हैं. वहीं, राजधानी रांची में 350 ऊर्जा मित्र बिलिंग का काम कर रहे हैं.

    रांची के लिये कंपिटेंट नामक एजेंसी करेगी काम

    रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के लिये जेबीवीएनएल ने कंपिटेंट नामक एजेंसी को बहाल की है. एजेंसी की ओर से आपूर्ति क्षेत्र के पांच जिलों में सर्वे का काम किया जा रहा है. सर्वे पूरा होने पर एजेंसी बिलिंग काम शुरू करेगी. फिलहाल साल 2017 से बहाल फ्लूएंट एंड ग्रिड नामक एजेंसी ही पांच जिलों में मीटर रीडिंग कर रही है. बता दें रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में पांच जिला शामिल है. जिसमें रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा शामिल है. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी फिलहाल सर्वे काम कर रही है. ऐसे में फिलहाल फ्लूएंड एंड ग्रिड नामक एजेंसी ही मीटर रिडिंग कर रही है. यहां लगभग 350 ऊर्जा मित्र कार्यरत हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    • 25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Ranchi
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.