Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएम हेमंत की बड़ी सौगात, झारखंड में 7200 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

    October 17, 2025

    कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा

    October 17, 2025

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जेल में बंद विधायक ढुलू को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की मिली अनुमति, भाजपा को राहत
    झारखण्ड

    जेल में बंद विधायक ढुलू को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की मिली अनुमति, भाजपा को राहत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: राज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के लिए धनबाद कोर्ट से राहत भरी खबर आई है। कोर्ट ने जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की इजाजत दे दी है। इसी के साथ राज्यसभा चुनाव में ढुलू के भाग लेने को लेकर जो संशय की स्थिति थी वह समाप्त हो गई है। 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान है। ढुलू को मतदान में भाग लेने के लिए पुलिस अभिरक्षा में धनबाद कोर्ट से झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ढुलू को वापस धनबाद जेल प्रशासन को साैंप दिया जाएगा।

    विधायक ढुलू धनबाद जेल में 11 मई से बंद हैं। उनपर भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप है। जेल में बंद विधायक ने राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए औपबंधिक जमानत मांगी थी। सोमवार को कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया था। इस फैसले के विरोध में विधायक ने हाईकोर्ट में भी अपील दायर की थी। बुधवार को धनबाद की अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने जेल प्रशासन के आवेदन पर विधायक ढुल्लू महतो को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए रांची भेजने की अनुमति दे दी। शर्त यह है कि 19 जून की सुबह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में विधायक को वोटिंग के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा और वोटिंग कराने के बाद उसी दिन वापस लाया जाएगा। इस फैसले के बाद विधायक की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल ( आईए ) पिटिशन वापस ले  ली गई है। हाईकोर्ट में आइए दाखिल कर विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए अनुमति मांगी गई थी।

    राज्यसभा चुनाव में विधायक ढुलू को भाग लेने की अनुमति मिलना भाजपा के लिए राहत की बात है। अगर विधायक ढुलू को मतदान की अनुमति नहीं मिलती तो भाजपा के वोटरों की संख्या घटकर 26 से 25 हो जाती। अब राज्यसभा चुनाव में ढुलू के भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सीएम हेमंत की बड़ी सौगात, झारखंड में 7200 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

    October 17, 2025

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025

    रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    October 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीएम हेमंत की बड़ी सौगात, झारखंड में 7200 सहायक आचार्यों को 6 नवंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र
    • कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों के नामों की हुई घोषणा
    • दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी
    • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    • जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट
    • ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.