Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड की पहली महिला एडिशनल एडवोकेट जनरल बनी दर्शना पोद्दार मिश्रा
    झारखण्ड

    झारखंड की पहली महिला एडिशनल एडवोकेट जनरल बनी दर्शना पोद्दार मिश्रा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : “झारखंड की एडिशनल एडवोकेट जनरल बनकर मैं काफी अच्छा महसूस कर रही हूं, गर्व महसूस हो रहा है. गौरवान्वित हूं कि सरकार ने मुझपर विश्वास किया और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी. मेरी कोशिश यही होगी कि मैं अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करूं. उक्त बातें दर्शना पोद्दार मिश्रा ने कही, जिन्हें आज हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की पहली महिला एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त किया है”.

    हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर आज चार एडिशनल एडवोकेट जनरल की नियुक्ति की गयी है, जिनमें से दर्शना भी एक हैं. दर्शना 2000 बैच की अधिवक्ता हैं. इन्होंने रांची से लॉ में ग्रेजुएट किया उसके बाद उन्होंने बंगलौर के National Law School of India University से मास्टर्स की डिग्री ली.

    दर्शना शादी के बाद इंग्लैंड चली गयीं थीं जहां उन्होंने सॉलिसिटर की परीक्षा पास की और पांच वर्षों तक वहां काम किया. फिर वापस रांची आ गयीं और हाईकोर्ट ज्वाइन कर लिया. दर्शना पोद्दार ने बताया कि मेरा जन्म रांची में हुआ है, मैं पूरी तरह से झारखंडी हूं और अपनी जमीन से लगाव रखती हूं इसलिए विदेश जाने के बाद भी हमने वापस आने का निर्णय किया.

    दर्शना पोद्दार मिश्रा ने बताया कि उनकी रुचि संवैधानिक, कॉरपोरेट, टैक्स और बिजनेस से जुड़े मामलों में अधिक है. उन्होंने कहा कि एक महिला के लिए लॉ के क्षेत्र में चुनौतियां तो हैं, लेकिन मैं एक ऐसे परिवार से थी जो कानून से जुड़ा है. मेरे पिता झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर लॉयर हैं. इनका मानना है कि हमारे देश में न्याय मिलने में थोड़ी देरी तो होती है, लेकिन अब जिस प्रकार फास्टट्रैक कोर्ट का गठन हो रहा है और बहुत सारी चीजें तकनीक के सहारे हो जा रही हैं, संभव है कि अब देश में न्याय लोगों को जल्दी मिल जाये.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.