रांची: झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे अखिलेश महतो ने की इसकी पुष्टि की। कहा कि कुछ विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया हैं। कोरोना संक्रमण के बाद मंत्री का चेन्नई में लंग ट्रांसप्लांट हुआ है।चेन्नई से झारखंड लौटने के बाद मंत्री ने दोबारा अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है।बताया जाता है कि मंत्री को हल्की उल्टी व दस्त होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मंत्री पांच डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। राज्यपाल रमेश बैस ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर चिंता प्रकट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।मालूम हो कि कोरोना संक्रमित रहे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण पिछले वर्ष नवम्बर में चेन्नई स्थित एमजीएम में किया गया था। वे 14 जून को रांची लौटे थे। इससे पहले उनका इलाज कर रहे रांची के डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद शिक्षा मंत्री को अलग से आईसोलेशन में रखा गया था।
लंबी बीमारी के बाद ठीक होकर लौटे
कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो संक्रमित हो गए। गत 28 सितंबर को उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया। फेफड़े में संक्रमण के बाद उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया। कोरोना जांच पाजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड सरकार की तरफ से चेन्नई भेजा गया। जहां एमजीएम अस्पताल में काफी लंबे समय तक उनका इलाज चला। करीब आठ माह तक बीमारी से मुकाबला करने के बाद चिकित्सकों की ओर से उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह वापस रांची लौटे।

