Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के साहिबगंज डेयरी प्लांट में आज से दूध का कलेक्शन शुरू
    झारखण्ड

    झारखंड के साहिबगंज डेयरी प्लांट में आज से दूध का कलेक्शन शुरू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 1, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के साहिबगंज जिले के डेयरी प्लांट में एक अक्टूबर से दूध का कलेक्शन शुरू गया है. दूध कलेक्शन के लिए जिले के प्रखण्डों में समिति का गठन किया गया है. वहीं दूध सेंटर में ऑटोमेटिक दूध जांच की सुविधा है, जिससे दूध देने वाले किसानों का दूध किस क्वालिटी का है इसकी जांच होगी और दूध की क्वालिटी के हिसाब से ही दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट किया जाएगा. वहीं डेयरी प्लांट में दीपावली से पहले प्रोडक्शन का कार्य शुरू हो जाएगा. युद्ध स्तर पर डेयरी प्लांट में मशीन स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है. तीन शिफ्ट में 24 घण्टे कर्मी मशीन स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं.

    साहिबगंज जिले में 50 हजार लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट का भवन सदर प्रखंड के महादेवगंज गौशाला के समीप बनकर तैयार है. प्लांट में 90 फीसदी मशीन स्थापित हो चुकी है. शेष मशीनें अक्टूबर तक स्थापित हो जायेंगी. डेयरी प्लांट का भवन बनकर तैयार है. डेयरी प्लांट का प्रोडक्शन नवंबर माह से शुरू होगा. डेयरी प्लांट की आधारशिला पीएम मोदी ने अप्रैल 2017 में रखी थी. 34 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है. इसकी तय समय सीमा दिसंबर 2020 थी, लेकिन कोरोना और फंड के अभाव में बीच में कार्य बाधित रहा था. डेयरी प्लांट का भवन निर्माण पूर्ण है और प्लांट में मशीन को स्थापित करने का कार्य भी युद्ध गति से चल रहा है. मशीन प्लांट में 90 फीसदी तक पहुंच गयी है. शेष जल्द स्थापित कर दिया जाएगा और नवम्बर माह तक प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. डेयरी प्लांट का कैपिसिटी एक दिन में 50 हजार लीटर का है और अधिकतम एक लाख किया जा सकता है. मेधा डेयरी ब्रांड के नाम से बाजार में प्रोडक्ट आयेगा. आपको बता दें कि डेयरी प्लांट कार्य की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ द्वारा सप्ताह पन्द्रह दिनों में ली जाती है.

    झारखंड का इकलौता जिला साहिबगंज है, जहां मां गंगा की अविरल निर्मल धारा बहती है. वहीं मां गंगा की नगरी प्रदेश का एकलौता जिला है, जहां वृहद पैमाने पर दुग्ध का उत्पादन होता है. दियारा क्षेत्र से लेकर शहरी व पहाड़ी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रो में वृहद पैमाने पर गौ पालन करके दुग्ध उत्पादन किया जाता है. यहां दुग्ध का बाजार नहीं रहने से मवेशी पालकों को दुग्ध का सही दाम नहीं मिल पाता है, डेयरी प्लांट शुरू हो जाने से पशुपालक दुग्ध को डेयरी प्लांट में बेच सकेंगे. जिससे उन्हें उचित कीमत मिलेगी.

    कुछ गांव व पंचायत मिलाकर संबंधित कम्पनी कलेक्शन सेंटर बनाई है. जहां से दुग्ध उत्पादक किसान उस जगह आकर अपना दुग्ध देंगे. वहीं पर दूध की क्वालिटी की जांच ऑनलाइन होगी. किसानों को डेयरी प्लांट अपना दुग्ध बेचने नहीं आना होगा. संबंधित कम्पनी उनसे सम्बंधित कलेक्शन सेंटर में ही दूध खरीद लेगी. वहीं दुग्ध को कलेक्शन सेंटर से प्लांट तक लाने के लिए रूट चार्ट भी बना लिया गया है. दुग्ध के टैंकर की मदद से कलेक्शन सेंटर से दूध डेयरी प्लांट पहुंचेगा. जहां धर्मकांटा के जरिये दूध माप होने के बाद टैंकर के माध्यम से ही देवघर जाएगा. नवम्बर माह से प्रोडक्शन स्टार्ट होने के बाद यहां का दूध यहीं पर पैकिंग होगा और पनीर, दूध, मट्ठा, लस्सी इत्यादि बनेगा.

    डेयरी प्लांट में बिजली कनेक्शन करने के लिए विद्युत विभाग में अप्लाई किया गया है. डेयरी प्लांट में किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए एक अलग से क्लासरूम बनाया गया है, जहां जिले के किसानों को दुग्ध उत्पादन कैसे करना है, उसके टिप्स और ज्यादा से ज्यादा दुग्ध उत्पादन से जुड़कर आय दुगनी करने और कैसे ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन करें, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. गव्य विकास द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच गाय उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि उनकी आय दोगुनी हो सके. डेयरी प्लांट में सैकड़ों लोगो को रोजगार मिलेगा और हजारों किसान इससे जुड़कर अपनी आय को दोगुना कर सकेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.