झारखंड में 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे. इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान साफ रहने की संभावना है. ये स्थिति 31 मार्च तक रह सकती है. आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग की मानें, तो बारिश की संभावना नहीं है.
आसमान में छाये बादल झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 25 और 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई संभावना व्यक्त नहीं की गयी है. 31 मार्च तक बारिश को लेकर कोई अनुमान जाहिर नहीं किया गया है.

