Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में बढ़ी कोरोना की मारक क्षमता, वायरस का नेचर भी बदला
    झारखण्ड

    झारखंड में बढ़ी कोरोना की मारक क्षमता, वायरस का नेचर भी बदला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ साथ वायरस की आक्रमकता भी बढ़ती जा रही है। पहले जहां 90-95 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण के होते थे वहीं अब करीब 25 फीसदी से अधिक मरीजों में लक्षण दिखने लगे हैं। किसी में कम तो किसी में ज्यादा। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीजों में न सिर्फ सांस की परेशानी हो रही है बल्कि अब तो कुछ मरीजों के फेफड़े में भी संक्रमण दिखने लगा है। रिम्स में फिलहाल कोरोना के 110 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से  32-35 मरीजों में लक्षण उभर चुके हैं। कुछ में तो भर्ती होने के पहले से ही लक्षण हैं।

    रिम्स कोविड 19 के नोडल अफसर डॉ ब्रजेश मिश्रा कहते हैं कि वायरस की मारक क्षमता बढ़ने के कारण मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।  राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 27 की मौत रिम्स में हुई है। यही नहीं 34 की मौत केवल जुलाई में हुई है।

    नेचर बदल रहा है वायरस : डॉ मिश्रा कहते हैं कि राज्य में मध्य जून तक वायरस की आक्रामकता कम थी पर बीते 20-25 दिनों में इसका रूप बदल गया है। इसकी वजह से मरीजों में अलग अलग लक्षणों का पता चलने लगा है।  कोरोना वायरस मरीजों की सांसों पर ही नहीं, बल्कि भूख पर भी असर डाल रहा है। लोगों की संवेदनाएं प्रभावित हो रही हैं। गंध और स्वाद की क्षमता को भी प्रभावित हो रही है। इससे अन्य बीमारियां भी हो रही हैं।

    बढ़ती जा रही मौत की संख्या : रिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा कहते हैं कि कोरोना की आक्रामता बढ़ने की वजह से ही हाल के दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़ा है। मौत के पीछे कोरोना परोक्ष कारण है। लेकिन प्रत्यक्ष कारण और भी है। जिसमें सबसे पहला है उम्र, उसके बाद डायबिटीज, हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर व ओबेसिटी भी महत्वपूर्ण कारण है। उनका कहना है कि इन बीमारियों की वजह से पहले से ही शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जिसमें कोरोना वायरस और असरकारी हो जाता है। उसकी वजह से अन्य बीमारियां और गंभीर रूप ले लेती हैं जो मौत का कारण बनती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.