Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती: पराक्रम दिवस 2026 पर राष्ट्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb

    January 23, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
    झारखण्ड

    झारखंड में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के साहिबगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही.

    झारखंड के साहिबगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही. बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

    इससे पहले 8 अगस्त को ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. किसी के भी हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं थी. मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह सात बजे बेरहामपुर से 73 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आया था.

    इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप

    19 अगस्त को इंडोनेशिया के पश्चिमी बेंगकुलु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. देश की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 दर्ज की है. भूकंप सुबह 5.29 बजे बंगकुलु उतारा जिले के दक्षिण-पश्चिम में 78 किलोमीटर दूर और समुद्र तल के नीचे 11 किलोमीटर की गहराई पर आया.

    फिलीपींस में 6.6 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत

    इंडोनेशिया में भूकंप से एक दिन पहले यानी 18 अगस्त को मध्य फिलिपींस के मसबाते प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता के भूकंप के तेज झटके आए. भूकंप आने से हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. सुबह 8.03 बजे मसबाते प्रांत के केटेन्गन शहर में 6.6 तीव्रता का भूकंप 21 किलोमीटर की गहराई पर आया.

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मसबाते प्रांतीय पुलिस के पुलिस कर्नल जोरिज कैटोरिया ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की मौत उसके घर पर ढही दीवार की चपेट में आकर हो गई. उसका परिवार भी फंस गया था, जिसका बाद में रेस्क्यू कर लिया गया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, 205 करोड़ की लागत से 245 BPHU की स्थापना

    January 22, 2026

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती: पराक्रम दिवस 2026 पर राष्ट्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Dnb
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd Jan | Ranchi
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.