Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 1.83 लाख राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी, 55 हजार निरस्त किए गए बाकियों की जांच जारी
    झारखण्ड

    झारखंड में 1.83 लाख राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी, 55 हजार निरस्त किए गए बाकियों की जांच जारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड सरकार 1.83 लाख लोगों के राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी कर रही है। ये ऐसे लोग हैं जो राशन कार्ड के लिए अयोग्य होने के बाद भी इसका लाभ ले रहे हैं। ये झूठ बोलकर राशन कार्ड बनवाए हैं। झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में बताया कि सरकार ऐसे लोगों की जांच करा रही है। जांच के बाद सभी का राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।

    रामेश्वर उरांव ने बताया कि अभी तक 55000 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। 70,569 ऐसे लोगों की जांच चल रही है जिन्होंने 10 से ज्यादा संख्या परिवार की दिखाई गई है। अगर ज्यादा संख्या दिखाई गई सही पाई जाती है तो सभी के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। उन्होंन बताया कि इसके अलावा सरकार राज्य स्तर पर इसके लिए टास्क फोर्स के गठन पर भी विचार कर रही है।

    65 हजार लोग धान बेचने के साथ राशन कार्ड का भी ले रहे लाभ
    रमेश्वर उरांव ने बताया कि राज्य में 65 हजार ऐसे लोग ऐसे हैं जो धान भी बेच रहे हैं और राशन कार्ड का भी लाभ ले रहे हैं। जांच में यह पाया गया है कि इन्होंने 50- 200 क्विंटल से ज्यादा धान बेचा है। इनके राशन कार्ड को भी रद्द करने की तैयारी है। इनके पास कोई जस्टिफिकेशन नहीं है कि वो कार्ड रखें। ये ऐसे लोग हैं जो जमीन कम दिखाकर राशन कार्ड लिए हैं।

    47 हजार कार्डधारियों ने 6 महीने से राशन नहीं लिया
    रामेश्वर उरांव ने बताया कि जांच में ये भी मामला सामने आया है कि 47773 ऐसे कार्ड हैं जहां राशन कार्ड उठाव नहीं हुआ है। ये या तो शौकिया या अन्य कारणों से राशन कार्ड रखे हुए है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों का भी राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार असली लाभुकों का चयन कर रही है और उन्हें किसी भी सूरत में राशन उपलब्ध कराएगी।

    राज्य में कराया जाएगा सोशल ऑडिट
    खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि जिले में टास्क फोर्स पहले ही गठित हैं। इन्हें एक्टिव किया जाएगा। नेशनल फूड एक्ट के तहत सोशल ऑडिट का प्रावधान है। PGTV को डाकिया योजना के तहत चावल जाता है। इसका सोशल ऑडिट हो रहा है। इसके बाद खूंटी और गढ़वा में भी सोशल ऑडिट होगा और गड़बड़ी का रद्द किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अलग से राज्य स्तरीय सोशल ऑडिट कराया जाएगा। 3.38 लाख बीपीएल की श्रेणी में हैं। जो लोग अयोग्य हैं और बीपीएल का लाभ ले रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.