Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड वेदर फोरकास्ट एप द्वारा किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, बीएयू ने किया विकसित
    झारखण्ड

    झारखंड वेदर फोरकास्ट एप द्वारा किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, बीएयू ने किया विकसित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 24, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: हाल के दिनों में बैमौसम बारिश और मौसम परिवर्तन के कारण राज्य के किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। मगर अब किसानों को खेती से जुड़ी सलाह और उन्नत प्रभेद उपलब्ध कराने के साथ बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) मौसम की भी सटीक जानकारी देगा। इससे किसान अपनी खेती ममौसम के अनुकूल कर सकते हैं। बीएयू ने सीडैक, कोलकाता  के साथ मिलकर झारखंड वेदर पोर्टल एवं एप को विकसित किया है।

    इस पोर्टल एवं एप के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा पंचायत स्तर तक मौसम पुर्वानुमान की जानकारी और 31 फसलों के लिए स्वचालित कृषि-सलाह दी जायेगी। पोर्टल पर किसानों को अपना फीड बेक देने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। पोर्टल में राज्य के करीब 4400 पंचायतों को सम्मलित किया गया है। पोर्टल के साथ इसका एक एप भी विकसित किया गया है तो गुगल प्लेस्टोर या विश्वविद्यालय की साइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
    इस पोर्टल की मदद से किसानों को भविष्य के मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक कर कृषि क्षेत्र के नुकसान से बचा जा सकता हैं। आइएमडी के मौसम पुर्वानुमान के आधार पर किसानों को मौसम आधारित सुझाव से आकस्मिक मौसम की स्थिति में आकस्मिक योजना के रूप में उपयोग किया जाना संभव है। किसानों को इस ओर तकनीकी रूप से समृद्ध करने के उद्देश्य से सीडैक, कोलकाता ने बीएयू को डिस्क नामक प्रोजेक्ट दी थी। बीएयू के कृषि विभाग के कृषि प्रसार शिक्षा एवं संचार विभाग ने सीडैक के सहयोग से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है।

     

    तीन भाषाओं में उपलब्ध होगी सूचना: इस पोर्टल और एप पर किसानों को हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त नागपुरी भाषा में भी मौसम सबंधी सूचना दी जायेगी। किसानों की मदद के लिए इस प्लेटफॉर्म पर मौसम की जानकारी के साथ एडवाईजरी से जोड़ने की योजना है। इससे किसानों को स्वतः समय–समय पर कृषि सलाह मिलना संभव हो जायेगा।

    चार वर्ग किमी मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी: बीएयू में डिस्क प्रोजेक्ट के इन्चार्ज डॉ बीके झा ने बताया कि सामान्यतः मौसम विभाग का पुर्वानुमान का दायरा 50 किमी का होता है। इससे किसानों को अपने पंचायत के मौसम की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। मगर बीएयू के इस पोर्टल पर चार वर्ग किमी दायरे में रखकर एक पंचायत को कवर किया गया है। यह पोर्टल और एप मोबाइल पर हरे तीन घंटे में मौसम अलर्ट भेजता है।

    इसके साथ ही हर बारह घंटे में जलवायु से सबंधित 14 प्रकार के मानको की सूचना देता है। इन मानकों में वर्षा, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, ओस बिंदु तापमान, मिट्टी का तापमान, मिट्टी की नमी, सतह अपवाह, भूमिगत अपवाह, जमीन की सतह पर नीचे की ओर छोटी लहर, कुल बादल कवर, अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता, न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा दैनिक (3 दिन की अवधि) और प्रति घंटा (6 घंटे के लिए) आधार पर दी जा रही है। इस प्रणाली में पंचायत के अलावा प्रखंड व जिला स्तर तक का डाटा रिकॉर्ड भी दर्ज होता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    • झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    • साइबर ठगी का शिकार बन गए विधायक शशि भूषण मेहता, गाड़ी की नीलामी के नाम पर ठगों ने उड़ाए 1.27 लाख
    • पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा NH पर खड़े प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव, इलाके में दहशत
    • झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.