बिहार में शराबबंदी की सख्ती के बाद अब तस्करी के चौंकाने वाले तरीके अपनाये जा रहे हैं. शराब तसकर झारखंड से शराब लाकर बिहार में बेच रहे हैं. पटना में उत्पाद विभाग की कार्रवाई भी लगातर जारी है. बुधवार को छापेमारी के दौरान कुछ ऐसा खुलासा हुआ जो चौंकाने वाला था. रांची से आइ एक बस की जब तलाशी ली गई तो शराब बरामद हुए.
पटना के संपतचक बाईपास में आकर जब एक बस लगी तो उसके अंदर से कुछ सामान निकाले जा रहे थे. उत्पाद विभाग की टीम भी वहीं मौजूद थी. टीम के अधिकारियों को कुछ शंका हुई तो वो चेकिंग के लिए गये. जब सामान की तलाशी ली गई तो उसमें शराब के बोतल भरे हुए थे. जिसके बाद बस को जब्त कर लिया गया. पूरे बस की तलाशी ली गई.
बस की तलाशी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. बस के अंदर ही तहखाना बनाया हुआ था जिसमें शराब की तसकरी की जा रही थी. तहखाने को बेहद होशियारी से तैयार किया गया था ताकि किसी के पकड़ में नहीं आए. जब तलाशी ली गई तो शराब की कई कार्टन अंदर से बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान 750 एमएल के 10 कार्टन बरामद किये जिसमें शराब की 120 बोतलें बरामद हुई.

