कोरोना की तीसरी लहर ने अब झारखंड में पूरी तरह से दस्तक दे दी है, कोरोना की तीसरी लहर जहां आम लोगों पर भारी पड़ रही है, वहीं अब इसने अपना प्रकोप हाईकोर्ट के कर्मियों पर भी दिखाना शुरु कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के कई कर्मचारी अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
हाईकोर्ट के 28 कर्मी कोरोना से संक्रमित
झारखंड हाई कोर्ट में भी कोरोना संक्रमण अपना पांव पसार रहा है। अभी तक कुल 28 हाई कोर्ट कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। संक्रमित होने वालों में चतुर्थ वर्ग कर्मी, लिपिक और कोर्ट मास्टर शामिल हैं। इसे केंद्र में रखकर बुधवार से हाई कोर्ट में दो पालियों में काम करने पर निर्णय लिया गया है। 50 प्रतिशत कर्मी सुबह से दोपहर तक और शेष 50 प्रतिशत दोपहर से शाम तक काम करेंगे।

