Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का गोवा में निधन, पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में थे एडमिट
    Breaking News

    झारखण्ड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का गोवा में निधन, पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में थे एडमिट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. झारखंड के चौथे राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का 87 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने गोवा के मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थी। पूर्व राज्यपाल के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह के निधन की खबर से आहत हूं। झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

     

    12 जून 2003 से नौ दिसंबर 2004 तक रहे थे झारखंड के राज्यपाल
    वेद प्रकाश मारवाह 12  जून 2003 से नौ दिसंबर 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे थे। मारवाह झारखंड का राज्यपाल बनने से पहले 1999 से 2000 तक मणिपुर और 2000 से 2001 तक मिजोरम के भी राज्यपाल रहे थे। पेशावर में जन्मे वेद प्रकाश मारवाह का परिवार विभाजन के बाद भारत आ गया था। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा भी किया था। राज्यपाल बनने से पहले वे 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर रहे। पद छोड़ने के बाद 1988 से 1990 तक वे नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक भी रहे थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.