Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड में ब्राउन शुगर की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली की मॉडल ज्योति के साथ मिलकर कराता था तस्करी
    झारखण्ड

    झारखण्ड में ब्राउन शुगर की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली की मॉडल ज्योति के साथ मिलकर कराता था तस्करी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 3, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में नशे के कारोबार पर नकेल कसने में पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में सुखदेव नगर इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेजी गई दिल्ली की मॉडल ज्योति कुमार के बाद उसके तथाकथित प्रेमी गांधी उर्फ शैलेश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

    गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर पिस्का मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया। ज्योति से पूछताछ में पुलिस को नशे के कारोबार के बीच बने इस लव एंगल की जानकारी मिली थी। पुलिस 18 दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। इससे पहले भी इस मामले में कई नाम सामने आ चुके हैं। जिसके जरिए पूरे राज्य में नशा तस्करों का नेटवर्क खड़ा किया गया था।

    पूछताछ में ज्योति ने बताया था, ‘बॉयफ्रेंड गांधी के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क का संचालन करती हूं। गांधी को कारोबार खड़ा करने में बतौर दोस्त हमनें मदद की। दोनों के बीच काफी गहरे संबंध थे। दोनों कई बार अलग-अलग जगहों की यात्राएं भी कर चुके हैं।’ इसके अलावा ज्योति के दिल्ली जाने और आने का पूरा प्लान गांधी ही तैयार करता था। ज्योति ने बताया, ‘मॉडलिंग की दुनिया में कुछ खास नहीं कर पाने के कारण इस धंधे में शामिल हो गई। इसमें कम मेहनत मे अधिक पैसा था।’

    रांची में 6 जगह होती थी सप्लाई

    पुलिस की पूछताछ में गांधी ने बताया, ‘रांची में छह अलग-अलग जगहों पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। इसमें सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में इरगू टोली, विद्यानगर पुल और शिव शक्ति नगर के अलावा लोअर बाजार, हिंद पीढ़ी, लालपुर और बरियातू शामिल हैं। इसमें से ज्यादातर ग्राहक युवा थे। यह किसी न किसी कॉलेज अथवा स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। ब्राउन शुगर की एक पुड़िया अलग-अलग कीमतों पर बेचता था। माल कम होने पर कीमत बढ़ जाती थी। कई बार इसके लिए ग्राहक घंटों चक्कर लगाते थे। इसके लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते थे।’

    नवंबर में हुई पहली गिरफ्तारी

    नशे के इस पूरे गिरोह की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही दिल्ली की मॉडल ज्योति कुमारी की गिरफ्तारी 15 नवंबर में हुई। 16 नवंबर को पुलिस ने इसका खुलासा किया। ज्योति के पास से कुल 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा हर्ष नाम के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। ज्योति विद्यानगर कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा की रहने वाली है।

    पहली छापेमारी के दौरान ही शैलेश उर्फ गांधी का नाम सामने आया था। वह मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में पता चला कि वह ज्योति का प्रेमी है। इसके बाद से लगातार पुलिस इस पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए सक्रिय है। गत 20 नवंबर को इस मामले में एक और महिला रिजवाना को उसके तीन और साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सुखदेव नगर पुलिस को सूचना मिली कि पिस्का मोड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई करने के लिए आए हैं। जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने सादे लिबास में गैलेक्सी मॉल के पास छापेमारी की।

    इस दौरान मौके पर मौजूद तीन युवक भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। पकड़े गए तस्करों में आनंद मुंडा, विकास सिंह और अमित कुमार सोनी शामिल रहे। तलाशी के दौरान तीनों तस्करों के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर, वजन कम करने वाली मशीन और एल्युमिनियम फाइल बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में तीनों तस्करों ने बताया कि झारखंड के पलामू की रहने वाली एक महिला से ड्रग्स खरीद कर रांची लाते हैं और फिर उसे बेचते हैं। पलामू में छापेमारी कर रिजवाना ताज को पकड़ा गया।

    तीनों तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर रांची पुलिस की एक टीम ने पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पलामू पुलिस की मदद से छापेमारी की। इसके बाद रिजवाना ताज को धर दबोचा। पूछताछ में रिजवाना ने बताया है, ‘वह अंतर जिला ड्रग्स तस्करी में शामिल है। झारखंड के कई जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई होती है। इस धंधे में रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू की कई महिलाएं शामिल हैं।’ गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल बरामद किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.