Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड में 7 जिलों में फिर बिजली संकट ! DVC ने दिया रोजाना 18 घंटे तक पावर कट की चेतावनी
    झारखण्ड

    झारखण्ड में 7 जिलों में फिर बिजली संकट ! DVC ने दिया रोजाना 18 घंटे तक पावर कट की चेतावनी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड के 7 जिलों में फिर से बिजली संकट शुरू होने वाली है। डीवीसी ने झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) से 5670 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने के लिए कहा है। ऐसे ना करने पर बिजली कटौती की चेतावनी दी है।

    दरअसल झारखंड के सात जिला धनबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग में डीवीसी से खरीदकर बिजली की आपूर्ति की जाती है। मौजूदा वक्त में झारखंड बिजली वितरण निगम के पास डीवीसी का 5670 करोड़ बकाया है।

    ऐसी परिस्थिती पहले भी आ चुकी, तब..

    इससे पहले भी बकाया ना भुगतान होने के वजह से डीवीसी ने फरवरी महीने के अंत में इन 7 जिलों में बिजली की कटौती शुरू कर दी थी। जिससे इन जिलों में बिजली को लेकर कोहरम मच गया था। जिसके बाद डीवीसी और जेबीवीएनएल के बीच 14 समझौता हुआ था। जिसमें तत्काल 400 करोड़ का भुगतान और फिर बाकी का बकाया 24 किस्तों में भुगतान किया जाना था।

    समझौता के मुताबिक JBVNL ने नहीं दिया बकाया

    इस समझौते के बाद जेबीवीएनएल ने 400 करोड़ रूपये का भुगतान किया। जिसके बाद डीवीसी ने फिर से बिजली देनी शुरू कर दी थी, लेकिन इसके बाद जेबीवीएनएल ने डीवीसी को कोई भुगतान नहीं किया। दोनों के बीच समझौता हुए करीब तीन माह हो गया है।

    डीवीसी कार्यकारी निदेशक ने कहा- हमें भी कोल इंडिया को 1200 करोड़ रुपये भुगतान करना पड़ता है

    डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के कार्यकारी निदेशक (कॉमर्शियल) अंजन डे ने कहा कि जेबीवीएनएल से डीवीसी को 5670 करोड़ रुपये बकाया का भुगतान प्राप्त करना है। जेबीवीएनएल को सूचित किया गया है कि यदि 30 जून तक बकाया राशि का भुगतान आरंभ नहीं किया गया तो जुलाई माह से बिजली कटौती शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा डीवीसी को कोल इंडिया को 1200 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन बिजली बिल का बकाया नहीं मिलने के कारण डीवीसी कोल इंडिया को भुगतान नहीं कर पा रहे है।

    मतलब साफ है कि अगर झारखंड बिजली वितरण निगम डीवीसी को 30 जून तक पैसा नहीं देता है तो जूलाई माह से साथ जिलों में बिजली कटौती होगी। यह कटौती 18 घंटे तक हो सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

    January 22, 2026

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़, 50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.