Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती कल, रोशनी से जगमग हुआ जमशेदपुर
    झारखण्ड

    टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती कल, रोशनी से जगमग हुआ जमशेदपुर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टाटा स्टील व टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की 182वीं जयंती (तीन मार्च) को लेकर टाटा शहर पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठा है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष विद्युत सज्जा की गयी है. सड़क से गुजरने पर दीपावली का अहसास हो रहा है. वहीं जुबिली पार्क व दोराबजी टाटा पार्क में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. इसका स्वीच ऑन उदघाटन आज दो मार्च की शाम 6.30 बजे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे.

    संस्थापक दिवस को लेकर जुबिली पार्क में इस बार कोरोना के कारण सीमित तौर पर विद्युत सज्जा की गयी है. इसका स्वीच ऑन उदघाटन आज दो मार्च की शाम 6.30 बजे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे. मौके पर टाटा स्टील के सीइओ एंड एमडी टीवी नरेंद्रन व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

    इस बार जुबिली पार्क में आम लोगों के प्रवेश पर रोक है, लेकिन शहरवासी संस्थापक दिवस का अहसास करें और विद्युत सज्जा का आनंद ले इसलिए शहर के 32 प्रमुख चौक चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की गयी. वहीं 13 हैरिटेज बिल्डिंग में भी इस बार विशेष लाइटिंग की गयी.

    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आज मंगलवार को शहर पहुंच रहे हैं. विशेष विमान से वे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे डायरेक्टर बंगला जायेंगे. उसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे सीधे टेल्को इंदरनगर स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में बने नये बिल्डिंग का उदघाटन करेंगे. वहां से वापस डायरेक्टर बंगला लौटेंगे. शाम छह बजे जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का अनावरण करेंगे. रात में डायरेक्टर बंगला में वरीय अधिकारियों के साथ वे डिनर करेंगे.

    इस बार रात्रि भोज में केवल आईएल 1 स्तर के अधिकारी ही इसमें शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार यह संख्या भी महज 20 ही होगी. सुबह 8.30 बजे वे जनरल ऑफिस पहुंचे कर संस्थापक दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां वे संस्थापक जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

    इस बार संस्थापक दिवस कार्यक्रम भी सीमित संख्या (250) में लोगों को आमंत्रित किया गया है. कोरोना को लेकर टाटा स्टील प्रबंधन काफी एहतियात बरत रहा है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.