होली के पूर्व घर आने वाले प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। होली पर्व को लेकर रेलवे यात्रियों के लिए कई ट्रेन कोडरमा के रास्ते चला रही है। धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा के अनुसार 17 मार्च को 08183 टाटा- पटना होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन टाटानगर से एक फेरा में चलेगी। टाटानगर से 22.15 बजे प्रस्थान कर बरकाकाना 2.30 बजे आकर 2.40 बजे रवाना होगी।वहीं, हजारीबाग टाउन 3.48 बजे आकर 3.50 बजे चलेगी। कोडरमा 5.20 बजे आकर 5.22 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पटना 9.30 बजे पहुंचेगी।
18 मार्च को भी पटना से खुलेगी टाटानगर के लिए ट्रेन
जबकि 08184 पटना- टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट 18 मार्च को एक फेरा चलेगी। पटना से 10.30 बजे यह ट्रेन प्रस्थान करेगी। कोडरमा स्टेशन 14.21 बजे पहुंचेगी और 14.23 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन 16.05 बजे पहुंचेंगी और 16.07 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरकाकाना 18.15 बजे पहुंचेगी और 18.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन 22.30 बजे पहुंचेगी।

