जमशेदपुर: टाटा स्टील की ओर से कोल्हान विवि. की जमशेदपुर शाखा की चहारदीवारी को बुधवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया. इसका विरोध होने पर शाखा कार्यालय को छोड़ दिया गया. अंत में यह तय हुआ कि जबतक इसके लिए जगह नहीं चिन्हित किया जाता है तबतक शाखा यथावत यहीं पर चलता रहेगा.
दो घंटे तक हुआ विवाद
बगैर नोटिस के ही चहारदीवारी पर जेसीबी लगाए जाने के बाद यहां पर शाखा के को-ऑर्डिनेटर डॉ. आरके चौधरी ने खूब हंगामा किया. वे धरना पर भी बैठ गए. मौके पर विभागीय अधिकारी पहुंचे और फिर वार्ता की गई. वार्ता में ही तय हुआ कि जबतक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तबतक शाखा कार्यालय यथावत चलता ही रहेगा.

