Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks

    April 15, 2026

    सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

    April 15, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»जॉब»टाटा स्टील में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली नौकरी
    जॉब

    टाटा स्टील में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली नौकरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टाटा स्टील ने महाराष्ट्र व ओडिशा राज्य के विभिन्न विषयों से इंजीनियरिंग किये अभ्यर्थियों के लिए जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पद पर बहाली निकाली है. इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल है. टाटा स्टील के ऑफिसियल वेबसाइट www.tatasteel.com/careers पर लॉगिन कर आवेदन किया जा सकता है. जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को एक साल के प्रशिक्षण पर रखा जायेगा.

    प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं का नियमित आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें टाटा स्टील में सहायक प्रबंधक (आइएल-6 ग्रेड) के रूप में तीन वर्षों के निश्चित अवधि के रोजगार के लिए माना जायेगा. इसकी 15 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जायेगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आठ अप्रैल को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पायेंगे.

    योग्यता

    एआइसीटीइ/यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, बीएससी (इंजीनियरिंग) के छात्र व अंतिम वर्ष के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटालॉर्जी, सिरेमिक, केमिकल, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रुमेंटेशन/पावर इंजीनियरिंग, माइनिंग ब्रांच के इंजीनियरिंग के छात्र आवेदन कर सकते हैं.

    ये भी हो सकते हैं उम्मीदवार

    आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर जमशेदपुर, जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोपालपुर, टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस से इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इजेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

    ये भी जरूरी

    अंतिम वर्ष के विद्यार्थी जो आवेदन करेंगे उनका कोर्स जुलाई में पूरा हो जाना चाहिए. वहीं सेलेक्शन के बाद 30 अगस्त तक डिप्लोमा पूरा होने का सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने वाले विद्यार्थी चयनित होने के बाद भी बाहर किये जा सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    BPSC 70th CCE प्रीलिम्स मार्कशीट जारी, 21,581 कैंडिडेट्स सीसीई के लिए Qualified

    January 31, 2025

    रांची, बोकारो और जमशेदपुर में 26 जून को होगी डिप्लोमा स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा

    May 18, 2022

    टाटा स्टील में डिप्लोमा-डिग्री इंजीनियर्स की भर्ती, अंतिम तिथि 26 मार्च

    March 21, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks
    • सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन
    • चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान
    • बिहार में नई सरकार की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.