Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाना भगतों के प्रदर्शन से थमे ट्रेनों के पहिए, बस से रांची भेजे गए राजधानी एक्‍सप्रेस के यात्री
    झारखण्ड

    टाना भगतों के प्रदर्शन से थमे ट्रेनों के पहिए, बस से रांची भेजे गए राजधानी एक्‍सप्रेस के यात्री

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू। टाना भगतों के प्रदर्शन के कारण रेल यातायात बाधित होने से प्रभावित नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को बस से रांची भेजा गया है। इसके अलावा कई टैक्सियों का भी इंतजाम किया गया है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को लेकर 15 बसें रांची के लिए रवाना हो गईं है। 52 सीटर हर एक बस पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 28-28 यात्री रवाना हुए हैं। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने यात्रियों का सामान उठाने में मदद की। कुल 400 से अधिक सवारियों को रांची भेजा गया है।

    टाना भगतों के आंदोलन के कारण नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन सुबह 6.40 बजे से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। लातेहार जिला के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप टाना भगतों ने अप और डाउन रेल पटरियों को बुधवार की शाम 5:30 से ही जाम कर दिया है। इसे लेकर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है। 8 से 10 मालगाड़‍ियां विभिन्‍न स्‍टेशनों पर खड़ी है। अब भी टाना भगतों का समूह रेल पटरी पर बैठा हुआ है। स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुँच कर रेल यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। बता दें कि यह राजधानी स्पेशल ट्रेन है, जिसे कोरोना को लेकर जारी लॉकडॉउन में चलाया जा रहा है।

    स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर रहे यात्रियों को पुलिस पदाधिकारी लगातार समझा रहे हैं। इधर, पलामू जिला प्रशासन की पहल पर हंगामा कर रहे स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के यात्री शांत हुए हैं। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कराई है। उन्‍हें बसों से रांची भेजने का इंतजाम किया गया है। पलामू के एसपी अजय लिंडा, पलामू डीसी डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर पहुंच गए हैं। वे यात्रियों को रांची भेजने के लिए हो रही व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

    इस ट्रेन का डालटनगंज रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं है। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को बसों से रांची भेजने की तैयारी हो रही है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से उतर कर यात्री स्‍टेशन से बाहर जा रहे हैं। टोरी स्टेशन पर ट्रैक जाम होने के कारण यह ट्रेन सुबह 6:40 से डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। अब इस ट्रेन के यात्री अपने संसाधन से रांची जाने लगे हैं। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:40 से रुकी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में करीब 750 यात्री हैं। इन सभी को रांची जाना है।

    बता दें कि झारखंड के छोटानागपुर के टाना भगत आजादी के इतने सालों के बाद भी अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलनरत हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार से अपनी मांगों को अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है क‍ि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.