Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू, शराब बिक्री और कीमतों में बड़ा बदलाव

    September 1, 2025

    झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, अगस्त में 13% कम हुई बारिश; 2 सितंबर से नए लो प्रेशर का असर

    September 1, 2025

    करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी

    August 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ट्रक व बुलेट की टक्कर में एक की मौत
    झारखण्ड

    ट्रक व बुलेट की टक्कर में एक की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 4, 2021Updated:August 4, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: रांची- देवघर मुख्यमार्ग पर बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढ़ाब में बुधवार सुबह नौ बजे एक मालवाहक ट्रक व बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार जीजा- साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा पदाधिकारी ने घायलों की जांच के बाद गंभीर रूप से जख्मी 30 वर्षीय विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके 25 वर्षीय जीजा राजकुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक साला विकास यादव गिरिडीह के घोड़थम्भा ओपी के बदडीहा गांव निवासी हैं जबकि जीजा राजकुमार यादव कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के अंबाडीह का निवासी हैं। बताया जाता है कि जीजा साला किसी काम से अपने बुलेट बगोदर जा रहे थे। इसी बीच बिरनी प्रखंड मुख्यालय के समीप सिमराढाब के पास एक ट्रक ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बुलेट पर सवार जीजा साला ट्रक के नीचे आ गए। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना तुरंत बिरनी थाना को दी गई। सूचना पाते ही थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, एसआइ बिपीन कुमार, एएसआइ नवीन कुमार मिश्रा घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। घटना की सूचना जख्मी व मृतक के स्वजनों को दी गई। ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रक मालिक को भी बुलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंचे और दहाड़ें मारकर रोने लगे। इधर जख्मी जीजा को बेहतर इलाज के लिए रांची लेेकर स्वजन चले गए।

     

    JHARKHAND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू, शराब बिक्री और कीमतों में बड़ा बदलाव

    September 1, 2025

    झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, अगस्त में 13% कम हुई बारिश; 2 सितंबर से नए लो प्रेशर का असर

    September 1, 2025

    करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी

    August 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू, शराब बिक्री और कीमतों में बड़ा बदलाव
    • झारखंड में कमजोर पड़ा मॉनसून, अगस्त में 13% कम हुई बारिश; 2 सितंबर से नए लो प्रेशर का असर
    • करम पर्व से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 13वीं किस्त जारी
    • झारखंड के थानों में प्राइवेट ड्राइवर और मुंशी पर लगेगा ब्रेक, डीजीपी के आदेश के बाद एसपी ने जारी किया निर्देश
    • झारखंड सरकार पर संविदा शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
    • झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.