Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डाकघर से सैकड़ों खाताधारकों के पैसे गायब, लाखों के भ्रष्‍टाचार की आशंका
    झारखण्ड

    डाकघर से सैकड़ों खाताधारकों के पैसे गायब, लाखों के भ्रष्‍टाचार की आशंका

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 18, 2020No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. सरायकेला जिला के खरसांवा थाना के आमदा ओपी अन्तर्गत आमदा उप डाकघर में सैकड़ों खाताधारकों के करीबन एक करोड़ की राशि गबन और हेरफेर की आशंका व्यक्त की जा रही है. यह हेरफेर वर्ष 2016 से 2020 के दौरान तत्कालीन पोस्टमास्टर अतीश कुल्लू द्वारा की गयी है. नये पोस्टमास्टर शंकर लाकड़ा के पांच जून 2020 के पदस्थापना के बाद यह सारी बातें खुलकर सामने आ रही है.

    आमदा उप डाकघर में लाभुकों की राशि गबन व हेराफेरी की आशंका

    आमदा उप डाकघर में वर्ष 2016 से 2020 के बीच तत्कालीन पोस्टमास्टर अतीश कुल्लू द्वारा सैकड़ों खाताधारकों की राशि के गबन व हेरफेर की बात सामने आ रही है. पांच जून को नये पोस्टमास्टर शंकर लाकड़ा द्वारा पदभार संभालने के बाद जब जांच की जा रही है तो ये सारी बातें सामने आ रही है. दरअसल लाभुकों ने जो भी राशि मैनुअली जमा कर रसीद प्राप्त की, उससे काफी कम उनके खाते में सिस्टम में दिख रहा है. जिससे शक पैदा हो गया. इस उप डाकघर में आरडी, सेविंग्स, सुकन्या समृद्धि जैसे लगभग 4 हजार खाताधारक हैं.  इनमें से अधिकतर मामलों में जमा की राशि से काफी कम कंप्यूटर सिस्टम के उस व्यक्ति के खाते में दिख रहा है.

    उधर इसकी खबर फैलने के बाद खाताधारकों में संशय की स्थिति दिख रही है. सभी अपनी राशि के वापसी को लेकर काफी चिंतित हैं और वे उप डाकघर का चक्कर काट अपने रसीद के जमाराशि से मिलान करा अपनी राशि वापसी की गुहार लगा रहे हैं. मैनुअली जमा राशि से सिस्टम के खाते में दिख रहे राशि से यह फर्क किसी का दस हजार का है तो किसी का बीस हजार का तो किसी का साठ हजार है. आमदा निवासी शरतचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने खाते में एक लाख अब तक जमा किये है. जिसकी उनके पास रसीद भी है. मगर सिस्टम के खाते में केवल चालीस हजार दिख रहा है. ऐसे में उनकी क्या गलती है. वे गरीब है तथा उन्हें अपनी सारी राशि चाहिए.

    अंदरखाने लाभुकों के राशि लौटाने का भी हो रहा कार्य

    अभी कुल कितनी राशि की हेरफेर हुई है तथा कितने खाताधारक प्रभावित है. इसका सही आकलन नहीं हुआ है. हर दिन गुजरने के साथ कई लाभुकों के खाते की राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है. लेकिन इतने बड़े मामले पर अब मामला दर्ज नहीं हुआ है. जो बड़ा सवाल करता है. दूसरी ओर अंदरखाने तत्कालीन अतीश कुल्लू अपने मातहतों के माध्यम से कुछ खाताधारकों के पैसा को लौटाकर मामला शांत करने के प्रयास में हैं. आमदा के विजय केसरी ऐसे ही लाभुक हैं. जिनके खाते में 70 हजार रुपये का अंतर था. मगर उन्हें पैसा दे दिया गया है.

    उधर वर्तमान पोस्टमास्टर भी कहते हैं कि तत्कालीन पोस्टमास्टर ने यह भरोसा दिलाया है कि वे सभी खाताधारकों का राशि का पैसा लौटकर सबकुछ ठीक कर देंगे. दरअसल एक सप्ताह पूर्व तत्कालीन पोस्टमास्टर अतीश कुल्लू चाईबासा में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल गया है. ऐसे में वह जेल से कैसे निकलेगा व कैसे मामला ठीक करेगा यह भी बड़ा सवाल है.

    मामला अब तक दर्ज नहीं होने से उठ रहे सवाल

    कितने राशि की हेरफेर हुई है तथा कितने खाताधारक इससे प्रभावित हुए है यह अभी तय नहीं हो पाया है. रोज नये खाताधारक की गड़बड़ी सामने आ रही है. जिस कारण गरीब खाताधारक अपनी राशि को लेकर काफी चिंतित भी हैं, लेकिन इतने बड़े मामले में अब तक केस नहीं होना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है. दूसरी ओर राशि के हेरफेर के शिकार खाताधारकों के पैसा लौटाने का प्रयास अंदरखाने चल रहा है. ऐसे में आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा कि आखिर इस मामले में सभी खाताधारियों का पैसा उन्हें मिल पाता है या इस मामले में केस दर्ज होता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.