Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित

    February 13, 2026

    हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

    February 13, 2026

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डीएमसीएच में मई बाद ही शुरू हो पाएगी कोरोना की जांच
    झारखण्ड

    डीएमसीएच में मई बाद ही शुरू हो पाएगी कोरोना की जांच

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    दुमका: संताल परगना में कोविड जांच लैब उपराजधानी में शुरू कराने का सरकार का संकल्प मई माह में साकार होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि उपकरण की आपूर्ति के लिए निविदा में जिस एजेंसी ने आवेदन दिया था वी मानक के अनुकूल नहीं है। बीते 2 मई को निविदा जब खोला गया और एजेंसी के कागजात देखे गए तो वह उस कसौटी पर अयोग्य हो गयी। प्रशासन की ओर से इसकी सूचना भी सरकार को दे दी गयी है। वहीं लैब के सिविल वर्क को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दिया है। कार्यस्थल पर सामग्री की आपूर्ति भी होने लगी है।

    कोविड जांच के बाबत मोबाइल पर संपर्क करने पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि सरकार दुमका, पलामू एवं हजारीबाग में कोविड जांच केंद्र को प्रारंभ कराने के लिए पूरी तरह गंभीर है। लैब इंस्टॉलेशन के लिए किसी एजेंसी को नामित किया जा रहा है। ताकि कम समय में लैब बनकर तैयार हो जाय। चूंकि यह लैब सामान्य लैब से बहुत अलग होता है। कोविड जांच केंद्र को पूर्णरूप से तैयार होने में कम से कम चार सप्ताह का समय लगता है।

    जानकारी हो कि सरकार ने सूबे के तीन जिला दुमका, पलामू में कोविड जांच शुरू करने की घोषणा किया था। सभी जिला प्रशासन को सरकार के इस प्रस्ताव की सूचना देकर भवन का चयन कर सूचित करने को कहा गया था। दुमका में डीएमसीएच को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसी भवन के एक हिस्से को लैब के लिए चिन्हित किया गया है। अत्याधुनिक उपकरण के लिए निविदा निकाल दी गयी है। 2 मई को निविदा की मियाद पूरी हुई। लेकिन निविदा में कोई भी एजेंसी सफल नहीं हो पायी। यदि उपकरण के आपूर्ति एजेंसी मानक पर खड़ा होती और कार्य का आदेश मिल जाता तो उम्मीद थी कि 20 मई तक लैब का उपकरण आ जाता।

    बता दें कि लैब के इंस्टॉलेशन से लेकर संचालन के लिए मैन पावर एवं तमाम इंतजाम सरकार के ही स्तर से होना है। प्रशासन के जिम्मे केवल संरचना तैयार करना है। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि निविदा में एजेंसी के कागजात में कई तकनीकी खामियां मिली, इसलिए अयोग्य कर दिया गया।

    कोविड जांच लैब का प्रारंभिक कार्य देख रहे माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. विकास उरांव ने कहा कि जांच घर में डीप फ्रीजर, बायोसेफ्टी कैबिनेट व अन्य उपकरण होते हैं। डीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हीरालाल मुर्मू ने कहा कि आइसीएमआर (इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च) का गाइड लाइन ही लैब के मानक को तय करता है। जानकारी हो कि लैब के इंस्टॉलेशन की पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद भारत सरकार की यह संस्था अपनी रिपोर्ट देगी। वह जांच के लिए बने लैब के मानक पर अपनी राय देगी। आसीएमआर के रिपोर्ट पर ही सरकार दुमका में कोविड जांच शुरू कराएगी।

    covid19 DMCH
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित

    February 13, 2026

    हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

    February 13, 2026

    रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    • रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.