Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन एजेंसी परेशान, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की लापरवाही के कारण संक्रमित हो रहे कई स्टाफ
    झारखण्ड

    डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन एजेंसी परेशान, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की लापरवाही के कारण संक्रमित हो रहे कई स्टाफ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 26, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. गंभीर मरीजों के अलावा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है. लेकिन होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना के मरीज घरों से निकलने वाले वेस्ट का प्रॉपर डिस्पोजल नहीं कर रहे हैं. वहीं घर के वेस्ट के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ियों में कचरा डाल दे रहे हैं. लोगों की इन गंदी आदतों की वजह से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन करने वाली एजेंसी परेशान हो गयी है. इस वजह से कचरा उठाने वाले कई स्टाफ कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

    अलग डिस्पोजल बैग में रखना है वेस्ट

    हम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों का यूज किए जाने वाले टिश्यू पेपर, ग्लव्स, मास्क, पीपीई किट व अन्य चीजों को अलग डिस्पोजल बैग में रखने को कहा गया है. जिससे कि वेस्ट कलेक्शन करने वाले उसे अलग से कलेक्ट कर ले जाएं और उसका डिस्पोजल किया जा सके. वहीं हॉस्पिटल वालों को भी कचरा अलग-अलग डिस्पोजेबल बैग में डालने को कहा गया है. जिससे कि बायोमेडिकल वेस्ट का अलग डिस्पोजल किया जा सके. लेकिन इस महामारी में वे लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं.

    सीडीसी एजेंसी काम करने में असमर्थ

    राजधानी में प्राइमरी कलेक्शन डोर टू डोर का काम जयपुर की सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (सीडीसी) को दिया गया है. जनवरी से यह एजेंसी सिटी में डोर टू डोर कलेक्शन का काम कर रही है. अब एजेंसी को काम करने में परेशानी आ रही है. क्योंकि हर महीने उन्हें स्टाफ को पेमेंट करना होता है. वहीं कोरोना महामारी में काम भी बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में नगर निगम की ओर से पेमेंट नहीं मिलने के कारण एजेंसी के सामने समस्या खड़ी हो गयी है. एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि अगर एजेंसी को भुगतान नहीं किया जाता है तो काम करना मुश्किल हो जाएगा.

    हर दिन 600 मीट्रिक टन कचरा

    रांची नगर निगम ने पहले सीडीसी को आधे से भी कम वार्डों में काम का जिम्मा दिया था. लेकिन काम को देखते हुए एजेंसी को सभी 53 वार्डों में वेस्ट कलेक्शन का काम दे दिया गया. यह एजेंसी डोर टू डोर कलेक्शन के बाद कचरा एमटीएस में लाकर जमा कर देती है. जहां से बल्क में वेस्ट को झिरी डंपिंग यार्ड भेज दिया जाता है. एजेंसी से जुड़े लोगों ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट की चपेट में हमारे स्टाफ भी आ जाते हैं जिससे कि वे इनफेक्टेड हो रहे हैं. बताते चलें कि हर दिन शहर से लगभग 600 मेट्रिक टन कचरा निकलता है. अभी लॉकडाउन में दुकानें बंद है फिर भी कचरे में कोई कमी नहीं आई है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.