झारखंड के धनबाद के जिले पूर्वी टुंडी प्रखंड के बडबाद गांव में एक 18 साल की आदिवासी लड़की की हत्या कर दी गई है। शव एक तालाब के किराने खेत में मिला है। शव नग्न हाल में पाया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से चप्पल और गमछे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है।
सोमवार दिन के लगभग बारह बजे मोहलीडीह पंचायत अंतर्गत बडबाद गांव के बाडी गोड़िया तालाब के नीचे खेत में बडबाद गांव के ही युवती ममता सोरेन उम्र लगभग 18 वर्ष का शव नग्न अवस्था में पाया गया। ममता को तालाब से लगभग पचास मीटर तक घसीटते हुए खेतों में ले जाने के निशान हैं। शव के खेतों में घसीटे जाने के निशान पाए गए हैं। शव को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि उसके साथ गलत किया गया या करने का प्रयास किया गया। इसके बाद विरोध करने पर गला दबा कर हत्या कर दी गई।

