रांची के पंडरा ओपी के थानेदार चिंटू कुमार को एसएसपी सुरेंद्र झा ने एक युवक को थाना के हाजत में बंद कर पीटने और डेढ़ लाख रुपये लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। इस मामले में एसएसपी ने जांच का आदेश दिया था। जांच में थानेदार को दोषी पाते हुए इस मामले में कार्रवाई की गई। इसके अलावा बुढ़मू थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पंडरा का नया थानेदार चंद्रशेखर कुमार को बनाया गया है। बुढ़मू का थानेदार कमलेश राय को बनाया गया है। इसके अलावा विनीता कुमारी को बुंडू महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसएसपी को तीनों थानेदारों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। जिन तीनों नए पुलिस पदाधिकारियों को थानेदार बनाया गया है उन्हें आदेश दिया गया है कि इलाके में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
पंडरा थानेदार के खिलाफ के मंगरा तिर्कि ने शिकायत की थी कि जमीन विवाद में उसे पकड़कर थाना लाया गया था। इसके बाद हाजत में उसके साथ मारपीट की गई थी। मंगरा के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। मंगरा से डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद उसे थाना से छोड़ दिया गया।

