Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर चोरी करता था, रांची पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया
    झारखण्ड

    दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर चोरी करता था, रांची पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 22, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. रांची पुलिस ने सोमवार की सुबह एयरपोर्ट से चर्चित चोर सिकंदर गद्दी को गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई से फ्लाइट के जरिए रांची पहुंचा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले लगभग 10 महीने से फरार गद्दी मुंबई से फ्लाइट पकड़कर रांची आ रहा है। सिकंदर रांची के पुंदाग का रहने वाला बताया जा रहा है।

    सिकंदर गद्दी ने साल 2019 के सितंबर महीने में चुटिया, अरगोड़ा और डोरंडा थाना क्षेत्र में 8 घरों में एक ही दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गद्दी ने जिन घरों को निशाना बनाया था उनमें कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी के भी घर शामिल थे। चोरी की घटना के बाद वह रांची से भागकर कोलकाता में ठिकाना बनाए हुए था। लॉकडाउन से पहले लोकेशन के आधार पर पुलिस जब सिकंदर की गिरफ्तारी करने कोलकाता पहुंची तो वहां से भी फरार हो गया था। इसके बाद वह मुंबई में शरण लिए था।

    नौ बार जा चुका है जेल, छूटने के बाद दोबारा चोरी की घटना को अंजाम देता था
    सिकंदर गद्दी सदर, गोंदा और हिन्दपीढ़ी समेत अन्य कई अलग-अलग थाना से 9 बार जेल भेजा जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर देता था। सिकंदर कितना शातिर चोर है, इसका अंजादा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिनदहाड़े फ्लैट से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है और वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को भनक तक नहीं लगती थी। पुलिस को जब फ्लैट और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिलते थे तब पूरा मामला उजागर होता था।

    सूट-बूट पहन कर करता था चोरी, ताकि किसी को उस पर शक नहीं हो
    सिकंदर गद्दी सूट-बूट पहन कर चोरी करने पहुंचता था। उसका पहनावा देखकर लोगों को ऐसा लगता था कि वह कोई बहुत ही सज्जन आदमी है और फ्लैट में रहने वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात करने जा रहा है। फ्लैट में मौजूद सुरक्षा गार्ड की आंख में धूल झोंकने के लिए सिकंदर वहां रखे रजिस्टर में इंट्री भी करता था ताकि गार्ड को यह एहसास हो कि कोई गलत आदमी नहीं है। रजिस्टर में एंट्री के दौरान हर जगह अपना अलग-अलग नाम और पता लिखते हुए किसी भी फ्लैट की संख्या डालकर अंदर चला जाता था। इसके बाद जिस फ्लैट का दरवाजा बंद होता था, वहां घुस कर आराम से चोरी की घटना का अंजाम देकर फरार हो जाता था।

    कोलकाता में भी दो व्यवसायियों के घर की थी करोड़ों रुपए की चोरी
    सिकंदर वर्ष 2019 में कोलकाता स्थित हावड़ा में भी दो व्यवसायियों के घर में चोरी की थी और फरार हो गया था। व्यवसायियों के घर में शादी के लिए खरीदे गए जेवर की चोरी की गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस सिकंदर को रांची से गिरफ्तार कर ले गई थी। वर्ष 2019 के अगस्त महीने में वह जमानत पर जेल से निकला था और रांची में आकर चोरी की घटना का अंजाम देने लगा था

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

    May 12, 2025

    चतरा में अनियंत्रित हाइवा घुसा घर में एक की मौत दो की हालत गंभीर

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन
    • रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव
    • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
    • रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
    • पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.