Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, कुख्यात अपराधी जितेंद्र गोगी समेत 3 की मौत
    Breaking News

    दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, कुख्यात अपराधी जितेंद्र गोगी समेत 3 की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गैंगवॉर हुआ। बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी (30) की हत्या कर दी। इस गैंगवॉर में गोगी समेत कुल 3 लोग मारे गए हैं। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में पहले से मौजूद 2 शूटरों ने उस पर फायरिंग की।

    एक हमलावर पर 50 हजार रुपए का इनाम था
    दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपए का इनाम था

    गोगी को तीन गोलियां लगीं, अस्पताल में हुई मौत
    वकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं। जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत हो गई।

    ललित कुमार ने यह भी बताया कि घटना गोगी की सुनवाई के दौरान हुई। जज, स्टाफ और वकील भी मौजूद थे। सुनने में आया है कि हमारी एक इंटर्न के पैर में भी गोली लगी है। घटना आज लगभग 1-1.5 बजे की है। सुबह ठीक से चेकिंग नहीं हो पाती है। बहुत बड़ी लापरवाही है।

    महिला वकील भी घायल
    जितेंद्र उर्फ गोगी पिछले दो साल से तिहाड़ जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान रोहिणी कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए बैठे अन्य दो शूटर ने उस पर हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला वकील भी घायल हुई है।

    2 साल पहले पकड़ा गया था जितेन्द्र
    जितेंद्र को 2020 में स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। गोगी के साथ कुलदीप फज्जा को भी पकड़ा गया था। कुलदीप फज्जा बाद में 25 मार्च को कस्टडी से फरार हो गया था। फज्जा जीटीबी अस्पताल से फरार हुआ था। बाद में वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, जितेंद्र गोगी ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसके नेटवर्क में 50 से ज्यादा लोग हैं।

    हरियाणा की लोक गायिका हर्षिता दहिया की भी गोगी ने हत्या की
    गोगी को अप्रैल में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया था। फरवरी 2017 में उसने अलीपुर के देवेंद्र प्रधान की हत्या कर दी, क्योंकि प्रधान का बेटा उसके सहयोगी निरंजन की हत्या में शामिल था। अक्टूबर में गोगी ने हरियाणा की लोकप्रिय लोक गायिका हर्षिता दहिया की हत्या कर दी, जो अपने करीबी सहयोगी दिनेश कराला के खिलाफ दर्ज एक हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। वहीं, गोगी के गैंग ने नवंबर में स्कूल के बाहर एक टीचर दीपक की और जनवरी, 2021 में प्रशांत विहार में रवि भारद्वाज नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.