Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले के परिवार को मिलेगा 50-50 हजार रुपये का मुआवजा-सीएम केजरीवाल
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले के परिवार को मिलेगा 50-50 हजार रुपये का मुआवजा-सीएम केजरीवाल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली के लोगों के लिए आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले हर परिवार को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार में काम करने वाले लोग की मौत हो जाती है तो उस परिवार को हर महीने 2500-2500 रुपये का पेंशन दिया जाएगा.

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी घर में किसी बच्चे के माता-पिता कि कोविड से दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो जाती है तो हर महीने 2500 रुपये का पेंशन 25 साल की उम्र तक तक बच्चे को दिया जाएगा. बच्चे की पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी.इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्डधारियों को इस महीने 10 किलो फ्री राशन देने की घोषणा की. सात ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिना कार्ड वाले गरीबों को भी मुफ्त राशन दिया जाएगा.

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 14,02,873 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 13,29,899 लोग ठीक हो चुके हैं और 22,111 मरीजों की मौत हुई है. इस समय 50,863 मरीजों का इलाज चल रहा है. आज शहर में 4482 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 265 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 9403 मरीज ठीक हुए हैं.कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और पिछले दिनों इसकी अवधि चौथी बार बढ़ाई गई. राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.