Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दिवंगत प्रशिक्षु के परिवार के हरसंभव मदद को तत्पर- सीसीएल, जेएसएसपीएस कैडेट्स के प्राथमिक जांच के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकों की कमेटी का किया गया गठन
    झारखण्ड

    दिवंगत प्रशिक्षु के परिवार के हरसंभव मदद को तत्पर- सीसीएल, जेएसएसपीएस कैडेट्स के प्राथमिक जांच के लिए पांच सदस्यीय चिकित्सकों की कमेटी का किया गया गठन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: 20 फरवरी को जेएसएसपीएस के प्रशिक्षुओं ने साथी खिलाड़ी अंजलि उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंजली के परिजनों ने भी पुष्प अर्पित कर भावभीनी विदाई दी। सीसीएल इस दुख के घड़ी में पीड़ित परिवार के हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।सीसीएल प्रबंधन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक जताया है ।

    सीसीएल प्रबंधन ने जेएसपीएस प्रबंधन के वर्तमान कार्यप्रणाली के अध्ययन के लिए एक समिति का गठन किया है।समिति जेएसएसपीएस के और बेहतर संचालन के लिए सुझाव के साथ एक सप्ताह के भीतर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके अतिरिक्त भी पांच सदस्यीय चिकित्सकों की एक कमेटी तैयार की गई है जो दिनांक 21 फरवरीसे लेकर 25 फरवरी तक जेएसएसपीएस कैडेट्स के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच करेगी।

    इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही सीसीएल के महाप्रबंधक समेत उच्च प्रबंधन के अधिकारीगण वहाँ मौजूद थे। सीसीएल और राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उन्हें जेएसएसपीएस परिसर लाया। जहां देर रात तक छात्रों से बातचीत कर छात्रावास भेजा गया । इस पूरे प्रकरण में राज्य सरकार की भूमिका सकारात्मक रही है।प्रबंधन द्वारा एक वरीय अधिकारी और दो वार्डन के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए लोहरदगा भेजा गया। ज्ञातव्य हो कि शनिवार देर रात को अंजलि उरांव की तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल लाने के क्रम में ही अंजलि की मौत हो गई थी।

    खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के ध्येय से स्थापित झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी हमेशा से ही प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है। इस पहल द्वारा राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल परिदृश्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। जेएसएसपीएस द्वारा राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीसीएल और राज्य सरकार के इस संयुक्त पहल से कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में सैकड़ों पदक जीतकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपना नाम दर्ज किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.