Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दिवंगत महिला दारोगा को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई, एसएसपी ने हर बिन्दु पर जांच का दिलाया भरोसा
    झारखण्ड

    दिवंगत महिला दारोगा को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई, एसएसपी ने हर बिन्दु पर जांच का दिलाया भरोसा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड में रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में गौ तस्करों के वाहन की चपेट में आयी शहीद महिला दारोगा संध्या टोपनो को गुरुवार को राजधानी रांची के सिंह मोड़ क्रिमेटोरियम कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस मौके पर सभी ने नम आंखों से संध्या टोपनो को अंतिम विदाई दी गयी। अंत्येष्टि के वक्त शहीद संध्या के परिजनों ने इस पूरे प्रकरण में कई गंभीर आरोप लगाये, वहीं एसएसपी ने हर बिन्दु पर जांच का भरोसा दिलाया।

    रांची के सिंह मोड स्थित क्रिमेटोरियम कब्रिस्तान में संध्या को दफनाये जाने के मौके पर संध्या टोपन्नो के अंतिम दर्शन को लेकर परिजनों और उनके जानने वाले तथा आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  इस दौरान मृतक के परिजनों में खासा आक्रोश देखा गया और उनकी ओर से इस घटना को लेकर कई सवाल उठाये। परिजनों का कहना है कि तुपुदाना थाना प्रभारी आधी रात महज दो कांस्टेबल के साथ भेजकर गलत किया है। संध्या टोपनो के भाइयों ने सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एरिया का भी संवेदनशील है और वहां पर ना तो कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और ना ही कभी पुलिस लोग भी उधर पहुंचते हैं ऐसे में लेडी एएसआई को वहां पर भेजना कहीं से भी जायज नहीं है इसमें पूरे ऊपर के अधिकारी जिम्मेवार हैं। मृतका की बड़ी बहन ने भी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उन्हें 10 दिन से रात ड्यूटी दिया जा रहा था। उनके भी परिसर में जितने भी केस आते थे, जो इंचार्ज थे उसे ही हैंड ओवर कर देते थे। उसे ही डील करने के लिए कहा जाता था और सुबह भी ड्यूटी और रात में भी ड्यूटी कराया जाता था।

    बताया गया है कि 20 जुलाई को तुपुदाना ओबी की सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो नाइट ड्यूटी पर थी। उनके साथ हवलदार सिबल प्रसाद, आरक्षी ब्रजेश बड़ाइक और किशोर केरकेट्टा टाटा सुमो गाड़ी सेरात्रि गश्त पर थे। पुलिस की गाड़ी को आरक्षी रसियन केरकेट्टा चला रहे थे।देर रात करीब 2 बजे तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पशु तस्कर तेज रफ्तार के साथ मौके पर पहुंचे और संध्या टोपनो को कुचलते हुए फरार हो गये। लेकिन कोई बैकअप टीम नहीं थी, इस कारण पशु तस्कर वहां से भागने में सफल रहे। परंतु तोरपा और बसिया की पुलिस टीम पशु तस्करों का लगातार पीछा कर रही थी। इसी वजह से रांची के रिंगरोड पर पशु तस्करों को पकड़ा जा सका। अगर खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीम नहीं होती, तो पशु तस्कर आराम से फरार हो गये होते।

    इस मामले में मृतका महिला दारोगा के साथ ड्यूटी में तैनात सिपाही के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें आईपीसी की धारा 353, 302, 34 के अलावा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (ए), (बी) (डी) (ई) लगायी है। साथ ही बिहार प्रजर्वेशन एंड इंप्रवमेंट ऑफ एनिमल एक्अ 1955 की धारा 4 (बी) और झारखंड बोवाइन एनिमल प्रोहिबिशन ऑफ स्लॉटर एक्ट 2005 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

    पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी
    गौरतलब  हो कि तुपुदाना थाने में पदस्थापित 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो की पशु तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस पिकअप वैन पर सवार तस्करों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.