Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

    March 30, 2026

    हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध

    March 30, 2026

    नीतीश कुमार के MLC पद छोड़ते ही चर्चा तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दूल्हा निगेटिव-दुल्हन पॉजिटिव, बक्सर से शादी से लौटे एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित मिले
    झारखण्ड

    दूल्हा निगेटिव-दुल्हन पॉजिटिव, बक्सर से शादी से लौटे एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित मिले

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 7, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: झारखंड में सोमवार को 55 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम से 24, रांची से 10, सरायकेला से आठ, हजारीबाग से चार, चतरा से तीन, लोहरदगा व कोडरमा से दो-दो और पलामू व लातेहार से एक-एक संक्रमित मिले हैं. टेल्को के प्रेम नगर में संक्रमित 10 लोग एक ही परिवार के हैं. सभी बेटे की शादी के लिए 22 जून को बक्सर गये थे. चार जुलाई को जमशेदपुर लौटे. कंपनी कर्मी ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले जांच कराने टीएमएच गये. इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी जांच के लिए बुलाया गया. सोमवार को 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. दूल्हा और उनके भाई की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि दुल्हन समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है. पूर्वी सिंहभूम में संक्रमितों की संख्या 526 हो गयी है.

    झारखंड में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर कोरोना : झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) फिलहाल इस बात से इनकार कर रहा है. लेकिन, मौजूदा वक्त में राज्य में मिल रहे कोरोना संक्रमितों के अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टर कम्युनिटी ट्रांसमिशन का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं. झारखंड में अब गली-मोहल्ले से कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ी है. संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही और न ही कोरोना संक्रमित से उनका सीधा संपर्क हुआ है. रांची में छह से ज्यादा एेसे मामले सामने आये हैं. सामान्य फ्लू के लक्षण पर डॉक्टरों ने कोरोना जांच कराने को कहा. जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

    नॉन डायबिटीज और बीपी के मरीजों को कुछ पता नहीं चल रहा है और वे संक्रमित हो जा रहे हैं. इस स्थिति को विशेषज्ञ डॉक्टर कम्युनिटी ट्रांसमिशन का संकेत मान रहे हैं. उनका कहना है कि यही वक्त है जब लोगों को और भी ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए. सरकार ने भले ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी हो, पर लोगों को अब भी लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन करना होगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

    March 30, 2026

    हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध

    March 30, 2026

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल
    • हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध
    • नीतीश कुमार के MLC पद छोड़ते ही चर्चा तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.