Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर के सिरसा SBI में हथियार के बल पर 17 लाख की लूट, 6 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
    झारखण्ड

    देवघर के सिरसा SBI में हथियार के बल पर 17 लाख की लूट, 6 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर जिले मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सिरसा गांव में स्थित एसबीआइ से मंगलवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने 17 लाख रुपया लूट लिया। बताया जाता है कि बिना नंबर की तीन पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर तेजी से देवघर की ओर भागे। सभी अपराधियों ने मास्क से अपना चेहरा ढक रखा था।

    बताया जाता है कि बैंक में कैश वाहन आया था। वाहन के वहां से जाने के बाद अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बैंक में पहले से दो लाख था। वहीं कैश वैन से वहां 15 लाख लाया गया था। ऐसे में घटना का कनेक्शन कहीं न कहीं कैश वैन से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है।

    बैंक में घुसने के बाद चार अपराधी हथियार लेकर बैंक के अंदर घुसे वहीं दो अन्य बाहर इंतजार कर रहे थे। अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद ग्राहक व स्टाफ को कब्जे में ले लिया। उसके बाद पिस्तौल के नोंक पर नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम भारती आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। वहीं जिले की सीमाओं को सील कर तत्काल वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बैंक के आला अधिकारी भी वहां पहुंच चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.