Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर नहीं शिफ्ट होगा SBI का धनबाद जोनल ऑफिस, जिटा महासचिव बोले-जनता की जीत
    झारखण्ड

    देवघर नहीं शिफ्ट होगा SBI का धनबाद जोनल ऑफिस, जिटा महासचिव बोले-जनता की जीत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 28, 2020Updated:May 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    एसबीआइ ने 1 जून से धनबाद जोनल ऑफिस को बंद कर देवघर शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय का यहां के व्यवसायी और जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे।

    धनबाद: धनबाद के लिए अच्छी खबर है। State Bank of India ने फिलहाल Dhanbad zonal office को देवघर शिफ्ट करने के फैसले को स्थगित कर दिया है। इस फैसले को झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) के महासचिव राजीव शर्मा ने जनता की जीत करार दिया है।
    एसबीआइ ने 1 जून, 2020 से धनबाद जोनल ऑफिस को बंद कर देवघर शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय का यहां के व्यवसायी और जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे थे। धनबाद के व्यवसायी SBI के फैसले के विरोध में खाता बंद करने का अभियान चला रहे थे। राजनीतिक स्तर पर SBI से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद SBI ने अपना फैसला बदलने का निर्णय लिया है।
    सूत्रों ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी रजनीश कुमार ने बुधवार को जोनल ऑफिस को धनबाद में बरकार रखने के फैसले पर हस्ताक्षर कर दिया। एक-दो दिनों में पत्र धनबाद ऑफिस में पहुंच जाएगा। JITA महासचिव ने कहा है कि धनबाद के SBI Zonal  कार्यालय का स्थानांतरण/विलय का रुकना एक सकारात्मक कदम है। इस कार्य में धनबाद का तमाम  जनमानस Lockdown में भी पत्राचार, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया इत्यादि साधनों  से भारी विरोध प्रकट कर रहा था। धनबाद के तमाम जनप्रतिनिधियों, धनबाद के तमाम उद्योगपतियों, व्यवसायियों, आम जन सभी को इस विषय  पर बहुत-बहुत बधाई। यह साझा प्रयास था। यह साबित हुआ कि यदि गम्भीर प्रयास हों तो हल निकल सकता है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    May 21, 2025

    झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

    May 21, 2025

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में TAC की बैठक संपन्न, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    • झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की आज पुण्यतिथि, सीएम हेमन्त सोरेन ने अपने बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
    • रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • 11th JPSC Exam का परिणाम जारी, देखिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची
    • झारखंड में होने वाली TAC की बैठक का भाजपा ने किया बहिष्कार, जानिए वजह
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के आंच में फंसे IAS Vinay Chaubey, ACB की टीम कर रही है पूछताछ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.