Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»देवघर में एक ही परिवार के आठ सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव
    Corona

    देवघर में एक ही परिवार के आठ सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर : देवघर के लोकनाथ ठाकुर लेन में एक ही परिवार में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संक्रमित व्यक्ति के घर को केंद्र बिंदु चिह्नित करते हुए आसपास की गलियों को सील कर दिया है. मंदिर परिसर को सेनिटाइज्ड किया गया. सभी गलियों के लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है.

    लोकनाथ ठाकुर लेन में बीते रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रतिदिन उसी परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आते रहे. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने लोकनाथ ठाकुर लेन के अलावा श्यामा चरण मिश्र लेन, बाबू लाल झा लेन, भूतरनापार गली, बैद्यनाथ गली तथा शिक्षा सभा चौक के पास लोहे की बैरिकेडिंग लगा दी गयी है.

    पूरे मंदिर परिसर को सेनिटाइज्ड किया गया. गुरुवार (9 जुलाई) को एनडीआरएफ की टीम ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर सहित परिसर की सभी 22 मंदिरों को सेनिटाइज्ड किया. जवानों ने पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर, उसके बाद पार्वती मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहरी-भीतरी परिसर को सेनिटाइज किया. इस कार्य में एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम लगी थी.

    एनडीआरएफ के जवान सेनिटाइज करने के क्रम में लोगों को जागरूक भी कर रहे थे. एनडीआरएफ निरीक्षक श्री गोस्वामी ने जानकारी दी कि इसमें सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन है जो हमारी सुरक्षा के लिए किसी कवच से कम नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जो गाइडलाइन जारी किया गया है उसका अनुपालन करें. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन व टीम के सदस्य मौजूद थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025

    वैक्सीन के बाद संक्रमण होने पर भी गंभीर नहीं होता मरीज, जानें कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब प्रन्यास के चिकित्सकों द्वारा

    May 11, 2021

    झारखंड में फिर अलर्ट, बाहर से आए यात्रियों की जांच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर होगी

    February 23, 2021
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.