Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर में 15 साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी , गेम डाउनलोड कराकर साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं ठगी
    झारखण्ड

    देवघर में 15 साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी , गेम डाउनलोड कराकर साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं ठगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: साइबर क्रिमिनल हर दिन किसी न किसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. कभी बैंक अधिकारी बन कर, तो कभी अन्य तरीके से. इन दिनों KYC अपडेट और ड्रीम-11 गेम डाउनलोड कराकर साइबर क्रिमिनल लोगों को ठग रहे हैं. इसी कड़ी में साइबर थाने की पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी कर 15 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और साइबर डीएसपी नेहा बाला ने संयुक्त रूप से दी.

    उन्होंने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के अाधार पर करौं थाना क्षेत्र के दिगबाद, पाथरौल थाना क्षेत्र के करैयाटांड़, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करहैया, कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर, तेतरिया व बांधडीह गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान MTNL मोबाइल का KYC कराने व ड्रीम-11 गेम डाउनलोड कराकर साइबर ठगी करने वाले 15 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है.

    ठगी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं साइबर क्रिमिनल

    गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. फोन-पे ग्राहक को कैशबैक का झांसा देकर विभिन्न इ-वॉलेट पे यू मनी, फ्री चार्ज से ठगी करते हैं. साथ ही बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें एटीएम बंद होने का झांसा देकर ठगी करते हैं.

    इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. फोन-पे, पेटीएम में पीड़ित का एटीएम नंबर जोड़कर एड मनी कर ओटीपी प्राप्त करते हैं और साइबर ठगी करते हैं. टीम व्यूवर व क्विक सपोर्ट जैसे रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल कराकर झांसे से ग्राहकों को फोन कर ओटीपी प्राप्त कर साइबर ठगी करते हैं. अब तो ड्रीम-11 गेम डाउनलोड करने के नाम पर ठगी की जा रही है.

    इन साइबर क्रिमिनल्स की हुई गिरफ्तारी

    गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स में कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी अनुज मंडल, तेतरिया गांव निवासी उदित कुमार दास, बांधडीह गांव निवासी सगा भाई किशोर कुमार दास, कमलेश कुमार दास, बांधडीह गांव स्थित मामाघर से गिरफ्तार मधुपुर के दुलीडीह गांव निवासी रोहित दास, ससुराल तेतरिया गांव से गिरफ्तार करौं थाना क्षेत्र के जांत गांव निवासी चंदन दास, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करहैया गांव निवासी नंदलाल कुमार, करौं थाना क्षेत्र के दिगबाद गांव निवासी सगा भाई पवन मंडल, मुकेश मंडल के अलावा उसी गांव का भारत कुमार मंडल, अभिमन्यु मंडल, रुपेश मंडल, तुलसी मंडल, नंदलाल मंडल व पाथरौल थाना क्षेत्र के करैयाटांड़ निवासी नित्यानंद दास शामिल है.

    पुलिस ने गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स के पास से छापेमारी टीम ने 27 मोबाइल सहित 36 सिमकार्ड, 15 एटीएम कार्ड, चार पासबुक, चार चेकबुक व एक लैपटॉप बरामद किया है. लैपटॉप उदित कुमार दास के पास से बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स ने जहां अपना अपराध कबूल किया, वहीं बरामद मोबाइल में साइबर अपराध से संबंधित काफी साक्ष्य भी मिले हैं, जिसे खंगाला जा रहा है. यह छापामारी अभियान साइबर थाने की पुलिस ने एसपी धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर की.

    किशोर व अनुज का रहा है आपराधिक इतिहास

    दोनों डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स में से किशोर और अनुज का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. किशोर के खिलाफ 18 नवंबर, 2015 को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वहीं, अनुज पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना में धोखाधड़ी व आइटी एक्ट की धारा में दर्ज मामले में वांछित है.

    छापेमारी टीम में थे ये सभी पदाधिकारी

    छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पौद्दार, महेंद्र दास, एसआइ पंकज कुमार निषाद, अघनु मुंडा, रमेश मुंडा, संगीता कुमारी रजवार, अतीश कुमार, मनोज मुर्मू, मो अफरोज के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.