Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश के विभिन्न शहरों के लिए नई दिल्ली से कुल 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, रेलवे ने जारी की गाइड लाइन्स
    राष्ट्रीय

    देश के विभिन्न शहरों के लिए नई दिल्ली से कुल 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, रेलवे ने जारी की गाइड लाइन्स

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 11, 2020No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि दिनांक 12 मई 2020 से देश के विभिन्न शहरों के लिए नई दिल्ली से कुल 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी | इसी के अंतर्गत दिल्ली से रांची एवं रांची से दिल्ली के लिए भी निम्न समय के अनुसार सप्ताह में 02 दिन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी |
     ट्रेन संख्या 02454/02453 नई दिल्ली –रांची- नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन निम्न समय के अनुसार चलेगी |
     ट्रेन संख्या 02454 नई दिल्ली – रांची राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से बुधवार एवं शनिवार को 15:30 बजे प्रस्थान करेगी, कानपुर आगमन 20:25 बजे तथा प्रस्थान 20:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 00:45 बजे तथा प्रस्थान 00:55 बजे एवं रांची आगमन 10:00 बजे होगा |
     ट्रेन संख्या 02453 रांची – नई दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रांची से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को 17:40 बजे प्रस्थान करेगी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आगमन 01:40 बजे तथा प्रस्थान 01:50 बजे, कानपुर आगमन 05:45 बजे तथा प्रस्थान 05:50 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 10:55 बजे होगा |
     उपरोक्त ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे जिसमें एसी फर्स्ट क्लास के 01 कोच, एसी टू टियर के 05 कोच, एसी थ्री टियर के 11 कोच, 01 पैंट्री कार तथा 02 जनरेटर यान होंगे | यह ट्रेन पूर्णता वातानुकूलित है |
     दिनांक 12 मई 2020 से जो 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी उनके टिककेटटिंग तथा अन्य जानकारी निम्नानुसार है |
    1. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा यह 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी |
    2. यह ट्रेनें पूर्णत: वातानुकूलित होंगी |
    3. इन ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही ई टिकटिंग प्रणाली से टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे |
    4. इन टिकटों के खरीदने के लिए अग्रिम अवधि अधिकतम 7 दिनों की है |
    5. यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्वयं का खाने पीने का सामान साथ रखें |
    6. यात्रियों से अनुरोध है कि वह स्टेशन पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचे ताकि उनका समय पर थर्मल स्क्रीनिंग किया जा सके |
    7. ट्रेन में किसी भी प्रकार का चादर, कंबल या पर्दे नहीं दिए जाएंगे, अतः यात्री अपने साथ स्वयं उपयोग के लिए चादर एवं कंबल लाएं |
    8. यात्रियों के पास स्टेशन पर आने एवं स्टेशन से जाने के लिए कंफर्म ई टिकट होना आवश्यक है |
    9. अगले आदेश तक अन्य मेल एक्सप्रेस पैसेंजर एवं सब अर्बन ट्रेनें रद्द रहेंगी |
    10. इन ट्रेनों के लिए स्टेशनों के काउंटर से रिजर्वेशन टिकट जारी नहीं किए जाएंगे |
    11. इन ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी तथा रेलवे के अधिकृत एजेंट द्वारा टिकट रिजर्वेशन नहीं किए जा सकेंगे | यात्री स्वयं आईआरसीटीसी के वैबसाइट से टिकट बूक कर सकते हैं |
    12. इन ट्रेनों में केवल कंफर्म आरक्षण प्राप्त किए यात्री ही यात्रा कर सकेंगे आरएसी तथा वेटिंग लिस्ट टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी |
    13. इन ट्रेनों के लिए करंट बुकिंग, तत्काल एवं प्रीमियम तत्काल बुकिंग लागू नहीं होंगे |
    14. खानपान शुल्क इन टिकटों के भाड़े में समाविष्ट नहीं है, तथापि आईआरसीटीसी द्वारा सीमित खानपान एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था शुल्क के साथ उपलब्ध होगी |
    15. स्टेशनों में सभी यात्रियों का स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से किया जाएगा तथा जिन यात्रियों में COVID-19 के लक्षण नहीं पाए गए उन्हीं यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी |
    16. इन ट्रेनों में यात्रा करते समय प्रत्येक यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा ट्रेनों में एवं स्टेशनों पर सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा |
    17. यात्रियों को गंतव्य स्टेशन पर उस राज्य के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार नियमों का पालन करना होगा |
    18. ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले ऑनलाइन ही टिकट रद्द किए जा सकेंगे टिकट कैंसिलेशन चार्ज 50% होगा |
    19. सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वह आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें |
    20. स्टेशन पर किसी भी प्रकार की खानपान की व्यवस्था नहीं रहेगी, कोई स्टॉल खुले नहीं रहेंगे |
    21. यात्रियों से अनुरोध है कि वह कम से कम लगेज के साथ यात्रा करें |
    INDIAN RAILWAY
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें

    January 15, 2026

    ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, 6 लोग थे सवार

    January 10, 2026

    कोयला घोटाला जांच में बड़ा एक्शन: I-PAC के कोलकाता ऑफिस पर ED की रेड, प्रतीक जैन के घर भी छापेमारी, ममता बनर्जी पहुंचीं मौके पर

    January 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.