Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में जल्द शुरू हो सकती हैं घरेलू उड़ाने
    राष्ट्रीय

    देश में जल्द शुरू हो सकती हैं घरेलू उड़ाने

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 15, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    नई दिल्ली: लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही देश में फ्लाईटों का परिचालन पूरी तरह बंद है. इस  बीच वन्दे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतवासियों वापस लाने के लिए स्पेशल फ़्लाइट्स शुरू की गई हैं. ऐसी ही स्पेशल फ़्लाइट्स देश में मौजूद उन लोगों के लिए भी शुरू की गई हैं जिनका विदेश जाना अत्यावश्यक है. लेकिन अब सरकार की ओर से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि कुछ शर्तों के साथ घरेलू उड़ानें भी जल्द शुरू हो सकती हैं.
    एएआई ने जारी किए सुरक्षा निर्देश  
    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्विट कर संकेत दिया है कि बहुत जल्द फ्लाइटों की शुरूआत होने वाली है. फ्लाईटों के फिर से शुरू होने के बाद जो मुसाफिर सफर करना चाहते है उनके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने छः सूत्रीय दिशानिर्देश जारी किया गया है.
    एएआई के छः सूत्रीय दिशानिर्देश 
    1. एएआई ने अपने दिशानिर्देश में कहा है कि यात्रियों के लिए आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा.
    2. मास्क पहनने सहित दूसरे सुरक्षात्मक कदम उठाना जरूरी होगा.
    3. मुसाफिरों को 4 फिट की सामाजिक दूरी यानि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटन करना होगा.
    4. बोर्डिंग कार्ड प्रिंटिग के बजाय वेब चेक इन करना होगा. और उसका प्रिंट आउट साथ रखना होगा.
    5. मुसाफिरों को अपने हाथ समय समय पर धोना होगा या सैनिटाइज करना होगा. 350 ml की सैनेटाइज़र की बोतल हर समय अपने साथ रखनी होगी .
    6. मुसाफिरों को एयरपोर्ट स्टॉफ के साथ सहयोग करना होगा
    सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की SOP
    किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसका एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र यानी एसओपी बनाई जाती है. लॉकडाउन के बाद या लॉकडाउन के दौरान अगर फ़्लाइटें शुरू करनी पड़ें तो उसकी एसओपी क्या होगी इस पर  सिविल एविएशन मिनिस्ट्री गहन चर्चा कर चुकी है. यहां तक कि उसने अपनी ओर से प्रस्तावित एसओपी पर सभी सम्बंधित एयर लाइंस और सभी घरेलू एयरपोर्टों से सुझाव भी मांगा था. सभी स्टेक होल्डर्स ने अपने सुझाव मंत्रालय को सौंप दिए हैं. अब मंत्रालय इन सुझावों को देखते हुए अपनी फ़ाइनल एसओपी बनाएगा और स्टेक होल्डर्स के साथ साझा करेगा.
    नागरिक उड्डयन मंत्री कह चुके हैं  
    सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी हाल ही में ज़ूम एप पर हुई एक प्रेस कॉनफ़्रेंस में कह चुके हैं कि मंत्रालय चाहता है कि जल्द से जल्द घरेलू उड़ाने शुरू हों. ताकि यात्रियों को भी सुविधा मिल सके और सिविल एविएशन इंडस्ट्री भी पटरी पर आ सके. इसके लिए ग्रीन ज़ोन में आने वाले शहरों से शुरुआत हो सकती है. हालांकि मंत्रालय और स्टेक होल्डर्स की तैयारी पूरी है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राज्यों की सहमति के बाद ही किसी तारीख़ का एलान किया जाएगा.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.