Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में बेकाबू हो रहा है कोरोना , लेकिन बेहतर हो रही रिकवरी दर
    राष्ट्रीय

    देश में बेकाबू हो रहा है कोरोना , लेकिन बेहतर हो रही रिकवरी दर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    India map with covid-19 virus concept. Coronavirus is spread to all over the world and infected to all countries. Vector illustration of red map design with influenza virus. Covid 19 India map.
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः  कोरान संक्रमण के रोजाना तीन लाख से ज्यादा आ रहे नए मामलों के चलते देश की स्थिति इस वक्त भयावह बनी हुई है. इसके साथ ही, रोजाना करीब 4 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ रहे हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि एक तरफ जहां देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी तरफ देश के 9 राज्यों में अब कोरोना केस का ग्राफ नीचे जा रहा है. लेकिन, देश के 12 राज्य अभी भी ऐसे हैं जहां पर एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. राहत की बात ये हैं कि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 83.26 हो गया है.

    316 जिलों में बढ़ रहा कोरोना

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गुरुवार को बताया कि देश में अभी 316 जिले ऐसे हैं जहां पर लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि अभी भी 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव रेट हैं, जबकि 8 राज्यों में 2-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है.

    187 जिलों में कम हो रहा कोरोना

    राहत की बात ये है कि कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी जा रही है. लव अग्रवाल ने बताया कि देश के ऐसे 187 जिले हैं जहां पर कोरोना के पिछले 2 हफ्ते के दौरान नए केसों में कमी देखने को मिली है. उन्होंने बताया कि देश में 3 मई से रिकवरी रेट बेहतर देखी जा रही है.

    इन राज्यों में कम हो रहे केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 16 राज्यो में 50 हजार से भी कम कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं. देश के जिन 9 जिलों में कोरोना केस की संख्या लगातार कम हो रही है वो है- महाराष्ट्र, कर्नाटक,  उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और गुजरात. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 83.26% मामले ठीक हुए हैं. देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है. 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है. इसके साथ ही, पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’; डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का VIDEO

    April 3, 2026

    IPAC के ठिकानों पर ED की रेड, कोयला तस्करी मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

    April 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.