Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार , 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 8380 मामले
    राष्ट्रीय

    देश में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार , 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 8380 मामले

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 31, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 193 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है. वहीं पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा आठ हजार 380 मामले भी सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 82 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5164 लोगों की मौत हो चुकी है. 86 हजार 984 लोग ठीक भी हुए हैं. भारत दुनिया में इस महामारी से अब सबसे बुरी तरह से प्रभावित नौंवा देश है.

     

    केस दोगुने होने का समय 15.4 दिन हुआ

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुने होने के समय में सुधार हुआ है जो अब 13.3 दिन से बढ़कर 15.4 दिन हो गया है. वहीं देश में मरीजों की स्वस्थ होने की दर 47.40 प्रतिशत हो गई है.

    राज्यवार आंकड़े-

    क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
    ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
    1 अंडमान निकोबार 33 33 0
    2 आंध्र प्रदेश 3569 2289 60
    3 अरुणाचल प्रदेश 4 1 0
    4 असम 1185 163 4
    5 बिहार 3636 1618 20
    6 चंडीगढ़ 289 189 4
    7 छत्तीसगढ़ 447 102 1
    8 दिल्ली 18549 8075 416
    9 गोवा 70 41 0
    10 गुजरात 16343 9230 1007
    11 हरियाणा 1923 971 20
    12 हिमाचल प्रदेश 313 111 5
    13 जम्मू कश्मीर 2341 908 28
    14 झारखंड 595 256 5
    15 कर्नाटक 2922 997 48
    16 केरल 1208 575 9
    17 लद्दाख 74 43 0
    18 मध्य प्रदेश 7891 4444 343
    19 महाराष्ट्र 65168 28081 2197
    20 मणिपुर 62 8 0
    21 मेघालय 27 12 1
    22 मिजोरम 1 1 0
    23 ओडिसा 1819 1050 7
    24 पुद्दुचेरी 51 14 0
    25 पंजाब 2233 1967 44
    26 राजस्थान 8617 5739 193
    27 तमिलनाडु 21184 12000 160
    28 तेलंगाना 2499 1412 77
    29 त्रिपुरा 268 172 0
    30 उत्तराखंड 749 102 5
    31 उत्तर प्रदेश 7445 4410 201
    32 पश्चिम बंगाल 5130 1970 309
    भारत में कुल मरीजों की संख्या 182143 86984 5164

     

    देश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर नजर

     

    29 मई तक कोविड-19 के 2.55 प्रतिशत मरीज आईसीयू में और 0.48 प्रतिशत वेंटिलेटर पर है. देश में 462 सरकारी प्रयोगशालाओं और 200 निजी प्रयोगशालाओं के जरिये जांच क्षमता बढ़ी है. अब तक 36,12,242 लोगों की जांच की गई है जहां 1,26,842 नमूनों की जांच कल की गई. देश में अब 942 समर्पित कोविड अस्पताल हैं जिनमें 1,58,908 पृथक बिस्तर और 20,608 आईसीयू बिस्तर हैं.

     

    देश में 6 लाख 64 हजार 330 बिस्तर उपलब्ध

     

    इसके अलावा देश में 10,541 पृथक केन्द्र और 7,304 कोविड देखभाल केन्द्र हैं जिनमें इस समय कोविड-19 से निपटने के लिए 6 लाख 64 हजार 330 बिस्तर उपलब्ध हैं. केन्द्र ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 119.88 लाख एन-95 मास्क और 96.14 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराये हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा

    May 12, 2025

    कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने कर दिया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू के कई हिस्सों में ब्लैकआउट

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन
    • रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव
    • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
    • रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
    • पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.