Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनतेरस में बैंक मोड़, हीरापुर और पुराना बाजार में बढाई गई जवानों की तैनाती
    झारखण्ड

    धनतेरस में बैंक मोड़, हीरापुर और पुराना बाजार में बढाई गई जवानों की तैनाती

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद : 2 नवंबर को धनतेरस के दिन धनबाद शहर समेत जिले के सभी प्रमुख बाजाराें में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। सुरक्षा काे लेकर अतिरिक्त बलाें भी की तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एसएसपी के आदेश के बाद थानास्तर पर बाजाराें की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। थानाें काे कितने बल की आवश्यकता है, इसकी जानकारी मांगी है। एसएसपी ने बाजाराें की सुरक्षा काे लेकर पर्याप्त संख्या में बलाें की तैनाती की बात कही है। सुरक्षा में अतिरिक्त बलाें की अलर्ट मोड में रखा जाएगा।

    धनतेरस के दिन शहर में खासकर बैंक माेड़, पुराना बाजार, पार्क मार्केट, बरटांड़ व स्टीलगेट में सर्वाधिक भीड़ हाेती है। पुलिस की रणनीति खासकर बाजाराें की सुरक्षा और खरीदारी करने वालाें काे लेकर बनाई जा रही है। वहीं धनतेरस की रात प्रतिष्ठान बंद कर आवास लौटने वाले कारोबारियों की सुरक्षा को भी पुलिस ने प्राथमिकता में रखने की बात कही है। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि प्रमुख बाजाराें में थाना स्तर पर पुलिस की तैनाती हाेगी। चौक-चौराहों पर भी 500 से अधिक जवानों की तैनाती की रणनीति तैयार की गई है।

    धनतेरस में इन प्रमुख बाजार में ये होंगी व्यवस्थाएं

    बैंक माेड़: जाम से बचने पर पुलिस का ज्यादा जोर

    40 जवान तैनात रहेंगे। ज्यादा भीड़ हाेने पर चारपहिया वाहनाें के लिए धनसार चाैक और जेपी चाैक पर बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनाें का रास्ता बदला जाएगा।

    पुराना बाजार : चारपहिया वाहनों को प्रवेश नहीं

    15 से 20 पुलिसकर्मी की तैनाती हाेगी। भीड़ हाेने पर रेलवे फाटक और पानी टंकी के पास भी बैरियर लगाया जाएगा। चारपहिया वाहनाें ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

    हीरापुर: बैरियर लगेंगे, कार के प्रवेश पर रोक संभव

    पार्क मार्केट जाने वाले रास्ते में हीरापुर हटिया माेड़, पंचमुखी हनुमान मंदिर, तिवारी हाेटल के पास बैरिकेडिंग व पुलिस की तैनाती होगी। चारपहिया वाहनाें काे प्रवेश की अनुमति नहीं हाेगी।

    धनबाद थाना प्रभारी : 9431706386

    बाजार में सुरक्षा काे लेकर इन बाताें का रखें ध्यान

    • पाॅकेटमाराें और मोबाइल टपाने वाले उचक्कों से सावधान रहें।
    • दोपहिया वाहन से बाजार गए हैं तो डबल लॉक लगाएं।
    • बाजार में मास्क पहनकर ही जाएं।
    • बच्चाें व बुजुर्गों काे बाजार ले जाने से परहेज करें।
    • गहने की खरीदारी के बाद ज्यादा सावधानी बरतें।

    बाजार में मास्क नहीं पहना तो कार्रवाई, जांच टीमें बनीं

    ​​​​​​​दिवाली और छठ पर्व काे देखते हुए मास्क अभियान चलेगा। एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने शहर व आसपास 6 दंडाधिकारियाें की प्रतिनियुक्ति की है। दंडाधिकारी संग्राम मुर्मू, पूजा कुमारी, सुप्रिया एक्का, कुमारी शीला उरांव, दीपाली भगत, ओम प्रकाश बड़ाईक के नेतृत्व में हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट, सिटी सेंटर, स्टील गेट, बिग बाजार में अभियान चलाया गया, जबकि पूजा कुमारी ने पार्क मार्केट में अभियान चलाया। एमास्क नहीं पहनने वालाें व नियम के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई हाेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.