Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद

    April 1, 2026

    हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा

    April 1, 2026

    नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद के कोविड अस्पताल में 23 कोरोना संक्रमित पत्रकार बैठे अनशन पर
    झारखण्ड

    धनबाद के कोविड अस्पताल में 23 कोरोना संक्रमित पत्रकार बैठे अनशन पर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद : धनबाद के कोविड अस्पताल में 23 पत्रकार गुरुवार को अनशन पर बैठ गये. इन पत्रकारों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था. कोविड अस्पातल में भर्ती होने के बाद पत्रकारों ने अपने परिवार के लोगों की स्वाब जांच जिला प्रशासन से अपने घर में ही करवाने की मांग की. जिला प्रशासन ने ऐसा नहीं किया, जिस पर नाराज पत्रकार गुरुवार को अनशन पर बैठ गये.

    पिछले दिनों दो पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उसके बाद रविवार को कुल 93 पत्रकारों ने अपनी स्वाब जांच करायी थी. जिसमें 23 पत्रकारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी को मंगलवार की देर रात कोविड अस्पातल में भर्ती करा दिया था.

    परिवार के बुजुर्गों का अस्पताल जाना संभव नहीं

    अनशन पर बैठे पत्रकारों का कहना है कि उनके परिवार में कुछ बुजुर्ग भी हैं जिनके लिए अस्पताल जाकर स्वाब जांच कराना मुमकिन नहीं है. इसलिए सुरक्षा कारणों से स्वाब कलेक्शन घर से ही हो यह ज्यादा उचित होता पर ऐसा नहीं हुआ.

    पत्रकारों ने कहा कि इस मांग को धनबाद उपायुक्त तक भी पहुंचाया गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं हुआ. साथ ही पत्रकारों का यह भी आरोप है कि परिवार के सदस्यों को जबरन अस्पताल लाकर स्वाब लिया जा रहा है. पत्रकारों ने यह भी कहा कि सभी पॉजिटिव पत्रकारों ने जिला प्रशासन से दोबारा स्वाब जांच की मांग की पर वो भी नहीं की जा रही है.

    पत्रकारों ने कहा कि सिविल सर्जन और उपायुक्त के बीच समन्वय का घोर अभाव है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है. फिलहाल सभी भर्ती पत्रकार अनशन पर हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद

    April 1, 2026

    हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा

    April 1, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में फर्जी नियुक्ति का खुलासा: मृत अभ्यर्थी के नाम पर नौकरी, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम में कल्पना सोरेन का दमदार अभियान: चाय बागान मजदूरों से सीधा संवाद
    • हजारीबाग में सनसनी: बच्ची की हत्या, DGP करेंगी जांच की समीक्षा
    • नालंदा शीतला मंदिर हादसा: प्रो. रणबीर नंदन ने बताई बड़ी लापरवाही, गांव में तनाव
    • डिजिटल भारत की सबसे बड़ी गिनती शुरू! अब मोबाइल से होगी जनगणना 2027
    • झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में फर्जी नियुक्ति का खुलासा: मृत अभ्यर्थी के नाम पर नौकरी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • रांची में हिट एंड रन: ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.